राशिफल

राशिफल 4 नवंबर 2020 : आज इन राशियों का दांपत्य जीवन होगा सुखमय, मिलेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद, जानिए करवा चौथ का राशिफल

Rashifal 4 November 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। अपने विचारों और दिल की बातों को किसी ऐसे के साथ साँझा करे जो आपके बेहद करीब है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए डिनर व मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाना भी उचित रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज फिजूलखर्ची अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के आसार हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। आप अपने पार्टनर को कोई खास गिफ्ट दे सकते है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आर्थिक दृष्टिकोण की बात करें तो आपके खर्चों में गिरावट देखने को मिलेगी और इनकम के कई नए रास्ते खुलेंगे। आपको कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आप रोजमर्रा की जिन्दगी से हट कर कुछ अलग बनाएंगे जिसे आप बेहद पसन्द करते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कहीं से अचानक पैसा मिलने की उम्मीद है, उससे आप पुराना कर्ज भी चुकता कर देंगे। कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से तनाव रहेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। बाहरी गतिविधियों तथा कार्यों को आज स्थगित रखें। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर गंभीरता से विचार करें। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। आज आपका बर्ताव पार्टनर को नाराज कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को निरंतर पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अचानक ही किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पुराना वाहन बेचना चाहते हैं तो उपयुक्त समय है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा दी गई सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। आपका जीवन साथी किसी नई चीज की मांग कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई व्यक्ति आपके समक्ष कोई प्रस्ताव पेश करेगा, उसके बहकावे में न आएं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके खिलाफ गलत अफवाह फैला सकते हैं। किसी को पैसा उधार देने से बचें। किसी करीबी रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। घर की साफ-सफाई तथा शॉपिंग के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। भगवान गणेश को लड्डू चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज पैसों का इस्तेमाल संभलकर करना होगा। कीमती चीजों को संभाल कर रखे खो जाने की आशंका है। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button