राशिफल

राशिफल 16 नवंबर 2021 : आज इन जातकों की संकट से स्वयं रक्षा करेंगे बजरंग बली हनुमान, आर्थिक बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 16 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 16 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दूसरों की बातों में न आयें, अपनी सोच और समझ से भी काम लें। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश न करने दें। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा। निकट परिचय की महिलाओं का व्यवहार परेशानी का कारण बन सकता है। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। नौकरी के क्षेत्र में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। आज सेहत में बदलाव नजर आ सकता है। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। घर परिवार में सुख और शांति रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का हिसाब-किताब ठीक प्रकार से रखें। अनजाने जातकों के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना ठीक नहीं है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। गाड़ी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मीडिया तथा मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। घर परिवार में सुख और समृद्धि का माहौल बना रहेगा। अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

काम के सिलसिले में नतीजे तो अच्छे मिलेंगे लेकिन आपकी चिंताएं अधिक रहेंगी क्योंकि आप पर काम का बोझ रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती की वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करें। आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के स्वभाव में आपको गर्म मिजाजी देखने को मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सब की तरफ से चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है। आज बाहरी संपर्क अथवा किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें क्योंकि कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जमीन-जायदाद खरीदने में आपका ध्यान रहेगा। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। कफ की तकलीफ अधिक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyअपने प्रयत्नों को जारी रखना होगा। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप खुश और हंसमुख रहने वाले हैं लेकिन आज किसी बात की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा भागदौड़ से सावधान रहें। अपने मित्रों के साथ समय बिताने के लिए बेचैन रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपके साथ सहयोग करेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो जाएगी। आपकी लापरवाही आपके लिए बहुत भारी पड़ सकती है। अविवाहित लोगों के लिए दिन अच्छा है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि और आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कुछ लोगों की लव लाइफ काफी खुशनुमा रहने वाली है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। अपने लाभ के चक्कर में किसी दूसरे को मोहरा न बनाएं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे। विवाह योग्य पुरुषों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। थायरॉइड व रक्तचाप से प्रभावित व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ ले। आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। पिछले काफी समय से आप खुद के लिए कुछ खरीदने की प्लानिंग कर रहे है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है लेकिन शांति बनाए रखे अगले कुछ दिनों में वो इच्छा भी पूरी होने वाले है। आज आप अपनी वस्तुओं का ख्याल रखें। चोरी की आशंका है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyहमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। किसी आवश्यक घरेलू सामान खरीदारी आज संभव है। किसी काम के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते है। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हित चिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज बड़ों की सलाह लेने से बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 16 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button