राशिफल

राशिफल 14 सितम्बर 2023 : आज इन जातकों पर भगवान विष्णु की रहेगी असीम कृपा, किस्मत देगी साथ, वैवाहिक जीवन होगा सुखमय, लेकिन प्रेम संबंध दे सकते हैं धोखा

Rashifal 14 September 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 September 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर पर काबू पाने के लिए किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के बड़े बुजुर्ग सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी। कहीं से भोजन हेतु निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। सामाजिक प्रसंग में आप अच्छा सहयोग देने वाले है। अपनी गोपनीय बात की चर्चा यथासम्भव किसी से भी न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से शुरू करेंगे। नौकरी में टकराव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा परंतु उतना नहीं जितना आप उनसे आशा करेंगे इसलिए आप उनके भरोसे में कतई न रहें। दोपहर की स्थिति अधिक लाभदायक होती जा रही है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नई योजनाओं का फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र के संपर्क से मन आनंदित होगा। अनावश्यक चिंतन से मन व्यथित रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके लिए शुभ संयोगों का दिन है। धन और भूमि-भवन से जुड़े मामलों में भी आपको लाभ प्राप्त होगा। स्थितियां बदल रही हैं, इसलिए युवाओं की मानसिक चिंता में भी कमी आती दिखाई देगी। परिवार के साथ भजन कीर्तन का आनंद ले सकते हैं। आज आप अपना दिमाग ठंडा रखना है एवं बहस से बचते हुए स्वयं की और अपनों की खुशियों को बचाना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आर्थिक गतिविधियों को लेकर मन में कुछ उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंध में जोश और उत्साह बढ़ेगा। मनचाहे तरीके से अपना काम न कर पाने के कारण आप नाराज हो सकते हैं। आपको अपने व्यवहार पर मनन करना अति आवश्यक है। कोई स्वास्थ्य विकार विकसित हो सकता है। आपको अपने साथी से कोई गिफ्ट मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका फायदा उठाएं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बनाएं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज खास काम के लिए आपके मन में नया विचार आ सकता है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़ी बातों में आप अधिक सावधान रहेंगे। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे। जुकाम और खांसी जैसी शिकायत रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपके काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आपको अपने बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी, बच्चों में भी उत्साह बना रहेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आप अपनी बातों को आसानी से दूसरों को समझा सकेंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों की अहमियत जानें नहीं तो आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। माता-पिता की सेहत बेहतर होगी। परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 September 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर बनना चाहते है चमकते भाग्य के मालिक, तो आज से ही शुरू करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button