राशिफल

राशिफल 28 अप्रैल 2022 : इन जातकों के जीवन में होने वाले हैं कई सकारात्मक बदलाव, कामयाबी मिलने के हैं प्रबल योग, भगवान विष्णु की बरसेगी असीम कृपा

Rashifal 28 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोग किसी नई चीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन काफी अटकले आ रही है। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं खासतौर पर बड़े भाई के साथ अपका तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। सेहत से संबंधित उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी विशेष कार्य में पिता का भी सहयोग मिलेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान दें। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के रिजल्ट देर से मिल सकते हैं इसलिए संयम बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें, अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपका कोई नया दोस्त बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अच्छे और विद्वान लोगों की संगति मिलेगी। यदि आपके घर पर भी किसी की तबीयत खराब है, तो उस पर भी आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। आर्थिक मामलों में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। नकारात्मक स्वभाव वाले लोगों से थोड़ा दूर रहने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।  युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं। हर किसी पर आंख बंद कर विश्वास न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिछले समय के बुरे अनुभव का असर दूर होता हुआ नजर आ रहा है और नई उम्मीद के साथ आप नए अवसरों को अपनाने की कोशिश करें। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। आज आप अपने दिमाग और व्यक्तित्व को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करेंगे। किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक व्यतीत होगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वालों के लिए लाभ का दिन है। सामाजिक रूप से आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। वाहनों की एजेंसी लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

करियर के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके करियर को नई दिशा देने का काम करेगा। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। दूसरों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास ना रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आज कोई रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकता है। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा, लेकिन आपको उसका सही दिशा में उपयोग करना होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। काम से संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। मौसमी बीमारी से जूझ रहे लोगों की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

निवेश करना चाहते हैं तो प्लानिंग के लिए उपयुक्त समय है, लेकिन भविष्य की जरूरतों की अनेदखी करना ठीक नहीं। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। किसी से आश के अनुरूप सहयोग नहीं मिलता है तो निराश न हों। डायरिया और अपच जैसी तकलीफ हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके परिवार में खुशियाँ आयेंगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। फिर भी अति उत्साही होने से बचें। आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। घर के बुजुर्गों अथवा अनुभवी लोगों की तरफ से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हिंदू धर्म में अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की परंपरा क्यों है, जानिए इसके सामाजिक और वैज्ञानिक कारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button