राशिफल

राशिफल 12 नवंबर 2022 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान शनि, घर परिवार में आएगी खुशहाली, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर, अटक सकते हैं बनते काम

Rashifal 12 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे। धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा‌। किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

करियर के लिहाज से यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। परिवार के लिए नई दिशा तैयार करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। मित्रों के लिये आज आप छोटी पार्टी दे सकते हैं। निजी यात्रा हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके सहयोगात्मक तथा संतुलित व्यवहार से परिवार तथा समाज दोनों जगह उचित मान-सम्मान बना रहेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो उसे पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। दस्तावेज के कारण रुके हुए काम भी आगे बढ़ने शुरू होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान और योगासन जैसी चीजों पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर होंगे। अपरिचित लोगों से नुकसान हो सकता है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे। अनाज और खानपान से सम्बन्धित कारोबार करने वालों को कुछ खास सम्भल कर काम करना होगा। बाहरी चीज खानें से बचें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। आपका पराक्रम सफलता दिलाएगा। योजनाओं को कार्यरूप दें। निश्चित तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने का संकेत दिख रहा है इस बारे में थोड़ा सचेत रहिए। अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। मौसमी बीमारियों से लापरवाह ना रहें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपको संतान की चिंता हो सकती है। आपको आज जो अवसर मिला है उसको जाने ना दें बल्के इसका लाभ उठाएं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। निवेश करने या किसी को आर्थिक मदद देने के पहले सलाह कर लें। निकट सम्बन्धी आपकी मदद के लिये तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। खरीदारी करते समय बजट का अवश्य ध्यान रखें। कामकाज में हुई गलतियों के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने खानपान, व्यायाम तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी प्रकार के नए काम की शुरुआत अभी न करें। आज व्यक्तिगत कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको स्थिर होकर काम करने के आवश्यकता है। सम्‍मान और प्रशंसा के साथ ही रुपये-पैसे का भी फायदा होगा। कीर्ति की वृद्धि होगी और शत्रुओं का नाश होगा। सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा। पार्टनर के साथ किसी भी विवाद को ज्यादा तूल न दें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दोस्तों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। आप हर तरह का विवाद निपटाने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छे से समय बीतेगा‌। आप जिसे अपनी समस्या समझ रहे हैं, वही थोड़े समय बाद आपके लिए जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने वाली साबित हो सकती है‌। झूठे तर्कों से दूर रहना ही बेहतर है। सेहत की तरफ ध्यान न देने की वजह से छोटी बीमारी भी बड़ा रूप ले सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करेंगे। रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। आप पढ़ाई एवं लिखाई के मामलों में आगे रहेगे। जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें, लापरवाही न करें। रुपए-पैसे के मामले की वजह से किसी निकट संबंधी से मनमुटाव होने की भी आशंका है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको अपने आसपास के हर व्यक्ति से विनम्रता और मन से बात करने की आवश्यकता है। सितारे एक पारिवारिक झगड़े का संकेत दे रहे है। आपको दूसरों के साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए और अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिन बातों की चर्चा आपके और परिवार के द्वारा टाली जा रही थी, उस बात के बारे में विचार-विमर्श होगा। सेहत में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button