राशिफल

राशिफल 10 अप्रैल 2024 : आज भगवान गणेश के आशीर्वाद से सार्थक होंगे इन जातकों के सभी काम, परिवारिक रिश्तों में आएगी मजबूती, लेकिन इनका बढ़ सकता है मानसिक तनाव, रहें जरा संभलकर

Rashifal 10 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और अप्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आई गांठो को सुलझाने पर ध्यान दें। आपके द्वारा प्राप्त हो रहे मार्गदर्शन की वजह से अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होता हुआ नजर आएगा। जीवन के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में शीघ्र निर्णय लेने से बचें। सफलता के पीछे घरवालों का भी विशेष योगदान रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बीते वक्त में किए गए कुछ फैसलों से आपको अब लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामलों में जीवनसाथी की सलाह बड़े काम आ सकती है, इसे अनदेखा न करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। संतान पर ध्यान देंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक परमानन्द की अनुभूति होगी। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकते हैं। संतान की असफलता से मन दुखी रहेगा। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। खरीदारी करते समय बजट का अवश्य ध्यान रखें। कामकाज में हुई गलतियों के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने खानपान, व्यायाम तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

प्रेम संबंध मजबूत होंगे। जोड़ो से सम्बंधित रोगों से जूझ रहें जातकों को अत्यधिक ध्यान रखने की आवश्यकता हैं। जिन बातों में प्रगति नजर नहीं आ रही है, उन्हें पीछे छोड़ कर जो बातें महत्वपूर्ण है, केवल उन पर ध्यान दें। आध्यात्मिक रूप से आप बदलते हुए नजर आ रहे हैं, इस कारण आपके व्यक्तित्व में भी बड़ा बदलाव नजर आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज दिन भर घर के कार्यों को संपन्न करने में व्यस्तता बनी रहेगी। भविष्य संबंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा तथा आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। शेयर्स में दांव लगा सकते हैं और जोखिम भरे निवेश कर सकते हैं। इस दौरान किसी के प्यार में दीवाने हो सकते हैं, जो आपके लिए सही नहीं होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भागीदारी कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को कोई विशेष सफलता मिल सकती है। गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दें, संयम और संतुलित व्यवहार से परिस्थितियों को अपने पक्ष में बनाए रख सकते हैं। खेल प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकाम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोग किसी नई चीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन काफी अटकले आ रही है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। गर्मी के वजह से घबराहट व थकान रह सकती हैं। इसलिए उचित आराम भी लेना आवश्यक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज धन का निवेश कहीं भी बहुत ही ज्यादा सोच समझकर करें। जीवन में चल रहे तनाव का असर काम पर नजर आ रहा है। काम से संबंधित बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में विशेष रुप से महिला सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा और वे आप को आगे बढ़ाने में अपनी ओर से योगदान करेंगी। आप अपनी कार्यशैली में कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पारिवारिक व्यवस्था संबंधित छोटे-मोटे कार्यों में ही आपका अधिकतर दिन व्यतीत हो जाएगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। आप धैर्य व विवेक का उपयोग करके किसी भी समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घरेलू मुद्दों में शांति बनाने रखने पर भी ध्यान दें। अपने व्यवसायिक संपर्क दायरे को और अधिक विस्तृत करें। इससे आपको लाभदायक अनुबंध हासिल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी विषय में आ रही समस्याएं दूर हो जायेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। अपनी प्रतिभाओं और कौशल को बाहर लाने के लिए आपको नए परिवेश की आवश्यकता है। क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण अवश्य रखें। क्योंकि इस वजह से किसी संबंधी से तकरार भी हो सकती है। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपकी जीभ का स्वाद सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyअपने कार्यों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें, अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच में अकारण ही कोई मनमुटाव रह सकता है। घर परिवार के काम निपटाने में मन लगेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button