राशिफल

राशिफल 15 सितम्बर 2020 : आज बजरंग बलि हनुमान की कृपा और खुद की सूझबूझ से बनेंगे बिगड़े काम, लेकिन हो सकती है धन हानि

Rashifal 15 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढ़ रहा है जिसके फलस्वरूप आप अपने अंदर बहुत ही अधिक खुशी व आत्मिक शांति महसूस करेंगे‌। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। निवेश के मामलों में नई जरुरत है‌। आज चींटीओ को आटा खिलाए धन लाभ होगा‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। बच्चों को लेकर आप हमेशा चिंतित रहते है। कोई काम खराब होने की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक कोई काम बिगड़ सकता है जिसके लिए आपको काफी मेहनत की जरुरत है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। बड़ों की सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। कमर से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पार्टनर को बिना पूछे किसी योजना पर काम ना करें। भावनाओं में बहकर दिया वचन आपका नुकसान करा सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा। अचानक यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी में कठिनाई महसूस करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक स्थिति सामान्य से धीमी रहेगी। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। मन थोड़ा विचलित रहेगा इसलिए मंदिर जैसी जगह जाकर शांति का अनुभव करे। कल के लिए अपना कोई भी काम ना ही टालें तो अच्छा होगा। खर्च की अधिकता रह सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कभी-कभी कोई रूखी बात किसी को आहत कर सकती है। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य सफल होंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेंगे। पेट सम्बंधित बीमारी हो सकती है। आज व्यवसाय के पैसे का लेंन देंन न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपनी वाणी से किसी को दुःख ना पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको काफी ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती पर भारी पड़ सकता है। बहुत विश्वास वाला व्यक्ति ठेस लगा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप जिसके बारें में गलत सोच रहें है दरअसल वही आपकी मदद के लिए आगे आएगा। शरीर को पर्याप्त आराम दें ताकि थकान आपके स्वास्थ्य आहत न सके। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। प्रेम और रोमांस में भी और नजदीकियां आएंगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिनभर मन किसी ना किसी दुविधा में उलझा रहेगा। लव मैरिज की कोशिश नाकामयाब होने की संभावना लग रही है। किसी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी हो सकती है। अपने इष्ट के भोग लगाएं। नौकरी में अपने प्रयासों के द्वारा आप सफलता अर्जित कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा लेकिन फिजूलखर्ची से बचे। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक जीवन में धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नए काम में मेहनत करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको नई योजनाओं के ऑफर मिलेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं तो क्रोध न करें और अच्छी नींद लें। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर पूरा अवश्य करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। पैसों के लेन- देन करने से आपको बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button