
राशिफल 21 अप्रैल 2026 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के संकट, संतान बढ़ाएगी नाम, पुराना कर्ज हो सकता है चुकता लेकिन प्रेम जीवन में रहना होगा सावधान
Rashifal 21 April 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 April 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन थोड़ा धैर्य रखना होगा। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें, किसी पर अधिक भरोसा न करें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस हो सकती है, आराम जरूरी है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले अच्छे से विचार करें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपको कुछ अकेलापन महसूस हो सकता है, जिससे आप दुखी भी रहेंगे। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। आप आध्यात्मिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी फिर भी आप अच्छा लाभ कमा कमा पाएंगे। लोगों के बारे में आपको कुछ बहुत रोचक बातें भी पता चल सकती हैं। आज बात का बतंगड़ न बनाएं।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। काम के प्रति उत्साह बढ़ेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को खुश करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु खान-पान का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
यह दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। मित्रों या संबंधियों से उपहार मिलने का भी योग है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रगति होगी। आध्यात्मिकता के साथ जुड़े रहने की कोशिश करें, इस कारण मन की शांति प्राप्ति होगी। साथ में विचारों में स्थिरता भी रहेगी। अपने गुस्से को काबू रखकर शांति से जरूरी निर्णय लें। पैसों के लिहाज से अचानक फायदा हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। जीवन में मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। गरीबों को दान देने से आपके मन को शांति मिलेगी।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपमें किसी भी कार्य को करने की क्षमता अच्छी रहेगी। इस कारण आप पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को कर सकेंगे। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। आप इनका डटकर मुकाबला करें, सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी महत्वपूर्ण बात को जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो व्यावसायिक दृष्टि से स्थिति अनुकूल रहने वाली है तथा कामकाज की दृष्टि से आर्थिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में फायदा हो सकता है। आपका हौसला बुलंद रहेगा। परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। कुछ नया सीखने को मिलेगा। छोटी यात्रा का बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। संतान की भावनाओ को समझते हुए उन्हें खूब स्नेह करें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं से भरा रहेगा। करियर में प्रगति के संकेत हैं और नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। संचार कौशल के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। अपने से अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेने में समझदारी है। आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
काम के सिलसिले में किसी से ज्यादा उम्मीद रखना ठीक नहीं है। आप अपने सारे काम खुद पूरे करें। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखें, अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजर अन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपके रिश्ते मजबूत होंगे। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे सारी ग़लतफ़हमी दूर हो सकती है। कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिन महत्वपूर्ण होगा। अपनी मनमानी की वजह से परिवार में चिंता का वातावरण रह सकता है। मानसिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए किसी भी कार्य को सूझ-बूझ के साथ और सोच समझकर करने का प्रयत्न करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 April 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






