राशिफल

राशिफल 12 फरवरी 2023 : आज इन जातकों पर भगवान सूर्यदेव रहेंगे प्रसन्न, आर्थिक लेन देन रहेगा फायदेमंद, लेकिन स्वास्थ्य कर सकता है परेशान, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 12 February 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 February 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। अपनी उर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। किसी के साथ पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें। जो उधारी के लिए आपके पास आएं, उन्हें नजरअंदाज करना ही बेहतर रहेगा। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। अपनी इच्छा शक्ति का पूरा इस्तेमाल करके अपनी एकाग्रता को बनाए रखने की कोशिश करें। हर एक काम में चुनौती महसूस होती रहेगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों का सामना करके आपका विश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यक्तिगत जीवन में संतुलन लाने की आवश्यकता है। दूसरों की वजह से जो बेचैनी है, उसे दूर करने की कोशिश करें। दूसरों के साथ किन बातों की और किस हद तक चर्चा करनी है, ये समझकर ही बातें करें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। जो लोग ग्राफिक्स बनाने का काम करते हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा लेकिन सुख मिलेगा। आपका प्रेमी खुशी और सरप्राइज देगा। कोई आपको हानि पहुंचने की कोशिश कर सकता है सचेत रहें। आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवसायी घाटे में रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बना कर चलना होगा, घर से संबंधित कोई वस्तु खरीदने की सोच रहें है तो खरीद सकते हैं। आप चिड़चिड़े महसूस करेंगे, किन्तु आपको शांत और संयम रखने की जरूरत है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके साथ कोई चमत्कार या कोई विशेष घटना घटने की उम्मीद नहीं है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा, जिससे सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी एक गलती के कारण कोई प्रोजेक्ट आपके हाथों से निकल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई पारिवारिक समस्या आपकी सूझबूझ से खत्म होने से शांति पूर्ण माहौल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व स्नेह भी आप पर बना रहेगा। लव लाइफ में अचानक से सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रूचि बढ़ सकती है। अनजान जातकों के ऊपर जल्दी से विश्वास मत कीजिए अन्यथा धोखा मिलने की आशंका नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन के उत्तरार्ध में किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कपड़ों के आयातकों के लिए लाभकारी समय रह सकता है। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ टाइम गुजारने का मौका मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी उम्मीदें प्रबल हैं, लेकिन आज आप किसी को भी अपने व्यवहार पर हावी न होने दें। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे। जीवनसाथी को वर्तमान में क्रोध अधिक आएगा। किसी से बात करते समय गलत भाषा का प्रयोग न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अगर आप किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दे। विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में आपका खास सहयोग रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप और विचार-विमर्श कुछ समस्याओं का समाधान भी निकाल लेगा। पार्टनर के साथ नकारात्मक बातों का जिक्र न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 February 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button