राशिफल

राशिफल 11 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान शिव का खास आशीर्वाद, धन धान्य से होंगे परिपूर्ण, लेकिन इनको रहना होगा थोड़ा संभलकर

Rashifal 11 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। सगे-संबंधियों से आपसी विवाद बढ़ सकता है। घर में किसी नए कार्य का आरंभ कर सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। संतान पक्ष से आनंद प्राप्त होगा। लव लाइफ में भरपूर रोमांच रहेगा। नौकरी में किसी कामकाज को लेकर आप बहुत ज्यादा परेशान रह सकते है। हड्डी की पिछली चोट का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना उचित नहीं है। किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से आप अपने मन मुताबिक सफलता हासिल कर सकते है। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती भी रहेंगी। मन में कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय बना रहेगा। रिलेशनशिप में अचानक से बड़ा और सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी परिवार के साथ उचित समय व्यतीत होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। मित्रों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखकर आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज दिनभर जरूरत से अधिक खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्चा आपके जीवन को बेहतरीन बनाने के लिए होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। इमारती लकड़ी के कारोबारी लाभ कमा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अनेक समस्याओं का सामना होने के बाद भी आपका विश्वास बना रहेगा। हर एक समस्या से जो सीख आपने प्राप्त की है, उसका इस्तेमाल करते हुए जीवन में आप आगे बढ़ने की कोशिश करें। काम करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा मामला उलटा भी पड़ सकता है। प्रेम जीवन मिलाजुला रहेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

समय तरक्की दायक चल रहा है। भूमि संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक दिन होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। कार्यों में संलग्न होने से सुयश मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, धन अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट् को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। किसी सीनियर की मदद लेने में संकोच ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ होने के आसार है। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कई लोगों की निगाहें आप पर हो सकती हैं, लिहाजा अपने काम और बोलने के तरीकों पर ध्यान दें। कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए भी जरूर निकालें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। समाज में प्रभुत्व बढ़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें। दिन सुकून भरा रहेगा। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होने से आप बहुत रिलेक्स व प्रसन्नचित्त रहेंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button