वायरल

दूल्हा करता रह गया इंतजार और मंडप से स्कूटी पर भागी दुल्हन, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इसमें कोई शक नहीं कि आज कल सोशल मीडिया पर शादी विवाह के वीडियो काफी जल्दी वायरल होते है। ऐसे में अगर वीडियो ट्विस्ट के साथ नजर आएं तो लोग उसे बहुत ज्यादा पसंद करते है। बता दे कि आज कल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की दुल्हन के कपड़े पहन कर स्कूटी पर भागती हुई नजर आ रही है। जी हां जहां एक तरफ मंडप में दूल्हा करता रह गया इंतजार, वही दूसरी तरफ दुल्हन स्कूटी पर भागते हुए काफी खुश नजर आई। हालांकि ये सब देख कर जहां कुछ लोग दुल्हन के अंदाज की काफी तारीफ कर रहे थे, वही दूसरी तरफ कुछ लोग ये सब देख कर हैरान थे।

दूल्हा करता रह गया इंतजार, मंडप से स्कूटी पर भागी दुल्हन :

गौरतलब है कि वर्तमान समय में लोग अतरंगी वीडियो देखना ही पसंद करते है, तो ऐसे में लोगों को इस दुल्हन का वीडियो खूब पसंद आ रहा है। जी हां वीडियो देखने के बाद ये साफ पता चल रहा है कि जिस लड़की की शादी होने वाली थी, वह शादी का मंडप छोड़ कर किसी की स्कूटी लेकर भाग गई और मंडप से भागने का दुल्हन को जरा भी अफसोस नहीं था, बल्कि वह तो काफी खुश नजर आ रही थी। बहरहाल इस मनचली दुल्हन का कहना है कि शादी से भागने का एक भी मौका मिले तो भाग जाओ। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये दुल्हन न केवल खुद अपनी शादी से भागी, बल्कि लोगों को भी शादी से भागने की और बच निकलने की सलाह दे रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आ रहा है दुल्हन का अंदाज :

यहां गौर करने वाली बात ये है कि वीडियो में दुल्हन के भागने के बाद उसके परिवार और दूल्हे का क्या हुआ ये नहीं दिखाया गया। फिलहाल तो लोग इस दुल्हन की बेबाकी और बिंदास अंदाज की खूब तारीफ कर रहे है और सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। बता दे कि दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी चलाती ये दुल्हन बेहद खुशमिजाज और बिंदास है। वैसे यहां हैरानी की बात ये है कि दुल्हन के बैकग्राउंड में एक्शन रिप्ले फिल्म का गाना जोर का झटका जोरों से लगा बज रहा है और इस गाने को दुल्हन भी गाते हुए नजर आ रही है। मगर यह वीडियो केवल मस्ती के लिए बनाया गया है या वास्तव में सच है, ये हम नहीं जानते।

सड़कों पर खुद स्कूटी चलाते हुए नजर आई दुल्हन :

फिलहाल तो हर कोई इस अनोखी दुल्हन के अंदाज की तारीफ कर रहा है और इसके वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके इलावा यहां हैरानी की बात ये है कि दुल्हन बिना किसी की मदद लिए खुद किसी की स्कूटी लेकर फरार हो गई, यानि वह वीडियो में खुद स्कूटी चलाते हुए नजर आ रही है। हालांकि दुल्हन के भागने के बाद मंडप में दूल्हा करता रह गया उसका इंतजार और दुल्हन के भागने के बाद दूल्हे की प्रतिक्रिया क्या होगा, ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा। तो दोस्तों इस दुल्हन और इसके अंदाज के बारे में आपकी क्या राय है ये हमें जरूर बताइएगा।

यह भी पढ़ें : सोते हुए पकड़ा गया था हेड कॉन्स्टेबल, फिर दिया ऐसा जवाब कि हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button