स्वास्थ्य

शरीर के लिए बेहद लाभकारी है सोयाबीन का सेवन, मिलता है भरपूर प्रोटीन, लेकिन सेवन से पहले नुक्सान भी जान लीजिए

Soyabean Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi : ये तो सब जानते है कि सोयाबीन एक ऐसी चीज है जो खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे खाने से शरीर को बेहद ताकत भी मिलती है। जी हां सोयाबीन में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाएं जाते है और यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसलिए जो लोग शाकाहारी है उन्हें इस आहार को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। बहरहाल सोयाबीन के फायदे और नुकसान एक बार आप भी जरूर पढ़े और फिर खुद तय करे कि आपको इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहिए या नहीं। तो चलिए अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।

सोयाबीन के फायदे और नुकसान : Soyabean Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

बता दे कि सोयाबीन के बीज क्रीम रंग के होते है और इसकी खेती सबसे पहले चीन में की गई थी। हालांकि आज ये पूरे एशिया में मौजूद है और सोयाबीन को वसा का अच्छा तथा सस्ता स्रोत माना जाता है। बता दे कि इससे दूध, टोफू, सोया सॉस और बीन पेस्ट भी बनाया जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते है। अगर हम सोयाबीन के फायदों की बात करे तो इसके फायदे कुछ इस प्रकार है।

सोयाबीन के कई फायदे : Soyabean Ke Fayde

शुगर में फायदेमंद :

बता दे कि सोयाबीन को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड की श्रेणी में गिना जाता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट तथा वसा की मात्रा कम होती है। इसलिए यह शुगर के रोगियों के लिए फायदेमंद है। जी हां इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन ग्लूकोज को नियंत्रित करता है और इंसुलिन में आने वाली बाधा को कम कर सकता है। इसलिए शुगर के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

हड्डियों के लिए फायदेमंद :

बता दे कि यह एस्ट्रोजन हार्मोन तथा हड्डियों की सुरक्षा करने में भी सहायक है और सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजेन्स भी पाएं जाते है, जो हड्डियों को कमजोर होने से बचा सकता है।

हृदय के लिए फायदेमंद :

बता दे कि सोयाबीन में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाएं जाते है, जो सूजन और हृदय रोगों से बचाव करते है। जी हां इससे रक्त संचार को प्रभावित करने वाले कण को कम किया जा सकता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

वजन घटाने में लाभकारी :

गौरतलब है कि वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार सोयाबीन के सेवन से शरीर के वजन और चर्बी को कम किया जा सकता है। जी हां सोयाबीन प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ है, जिसे पचाने के लिए शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती है। जिससे शरीर की एनर्जी का सही उपयोग हो सकता है और इससे फैट बनने से रोकने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि इसके साथ ही व्यायाम पर ध्यान देना भी जरूरी है।

कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मददगार है सोयाबीन :

कैंसर को रोकने में सहायक :

बता दे कि सोयाबीन में आइसोफ्लेवोंस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है और सोयाबीन को फाइटोकेमिकल्स के समूह का भी मुख्य स्त्रोत माना गया है। बहरहाल ये दोनों तत्त्व एंटीकैंसर के रूप में अपना असर दिखा सकते है। इसके इलावा इसके सेवन से स्तन और गर्भाशय से संबंधित रोगों से बचाव करने में भी सहायता मिलती है।

माहवारी में सहायक :

बता दे कि सोयाबीन में सोया उत्पादों में प्लांट एस्ट्रोजेन जैसे यौगिक होते है, जो शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन के निर्माण में मदद करते है। जी हां इसके सेवन से मासिक धर्म नियमित रूप से आते है और बांझपन की समस्या भी दूर होती है। दरअसल कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के समय डिस्मेनोरिया का सामना करना पड़ता है और यह एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें महिला को गर्भाशय में काफी दर्द है। ऐसे में वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार सोयाबीन का सेवन करने से महिला को इन समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही मासिक धर्म से संबंधित बाधाएं भी दूर होती है।

नींद और अवसाद में लाभकारी :

बता दे कि सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन गुण होता है, जो रासायनिक संरचना में मानव एस्ट्रोजन से मिलता जुलता होता है। जिससे नींद में वृद्धि होती है। इसलिए अगर आपको नींद न आने की या अवसाद की समस्या है तो आपको सोयाबीन का सेवन जरूर करना चाहिए।

त्वचा के लिए गुणकारी :

बता दे कि सोयाबीन के बीज में एंटी इंफ्लेमेटरी और कोलेजन के गुण पाएं जाते है। जो त्वचा की चमक बनाएं रखते है। जी हां इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अल्ट्रा  वाइलेट किरणों से बचाने में सहायता करता है और इससे बनी क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा को काफी लाभ भी होता है।

सोयाबीन का ज्यादा मात्रा में सेवन न करे :

अब अगर हम सोयाबीन के नुकसान की बात करे तो इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जी हां सोयाबीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि सोयाबीन के फायदे तो काफ़ी है, लेकिन अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाएं तो सोयाबीन से केवल फायदे ही मिलते है। बहरहाल हम उम्मीद करते है कि पूरी जानकारी पढ़ने के बाद आप भी सोयाबीन को अपने आहार में शामिल जरूर करेंगे।

यह भी पढ़ें : अलसी के छोटे छोटे बीजों में छिपे हुए है सेहत के बड़े बड़े राज, कैंसर और ह्रदय के लिए है बेहद लाभकारी, जानिए अलसी खाने के फायदे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button