
राशिफल 26 सितम्बर 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर खुश, अनुकूल होंगे सोचे हुए काम, मित्रगण देंगे साथ, स्वास्थ्य रहेगा ठीक लेकिन विरोधी कर सकते हैं थोड़ा परेशान
Rashifal 26 September 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 September 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
छात्र अपनी पढ़ाई समाप्त कर नौकरी कर सकते हैं। ऑफिस में कार्यों के प्रति फोकस करने पर नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे, मन मुताबिक परिणाम न मिले पर भी कार्य में लगे रहना होगा। व्यापारी वर्ग दूसरों की राय को भी महत्व दें, हो सकता है उनकी बहुमूल्य राय से बिगड़े हुए कार्य बनना प्रारंभ हो जाएं। निजी कामों की उलझनों में पड़कर अपनी एकाग्रता न टूटने दें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपके क्रोध की वजह से आपको पछताना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। आपके दोस्तों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और आपको उनसे किसी काम के बारे में पता चलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अत्यधिक खर्च होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। इस समय असामाजिक लोगों के साथ आपके मित्रता हो सकती है, इनसे दूरी बनाकर ही रखे तो उचित रहेगा। पेट से संबंधित इंफेक्शन की तकलीफ होने की आशंका बन रही है, डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
काम सरलता से होने के बावजूद भी आपको किसी न किसी प्रकार का तनाव महसूस होता ही रहेगा। सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। मेडिकल के सामान का व्यापार करने वालों के लिए दिन अधिक मुनाफा वाला हो सकता है। गाड़ी चलाते समय ध्यान रखें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आप अपने कार्य के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। व्यापार के संबंध में कुछ प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। इंजीनियरों को समय की कृपा मिल सकती है। जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। जमीन सम्बन्धी फेरबदल करना चाहते हैं तो कर लीजिए समय शुभ है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खासतौर से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कार्यस्थल पर आज आप अपने प्रदर्शन से बॉस को प्रभावित करेंगे। आपका दिन अच्छा बीतेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं, किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे है, तो अपने सामान का खास ध्यान रखे और जमीन मकान खरीदने में जल्दबाजी न करे, क्यूकि ये समय अनुकूल नहीं है। धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे है। कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपकी प्रगति में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। भावुक होकर कोई भी बड़ा फैसला करेंगे तो नुकसान होने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। काई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। संयम से काम लेना हितकर होगा। वाहन से चोट लगने के योग बन रहे हैं, सावधान रहना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
करियर के हिसाब से आज का दिन आलस भरा हो सकता है। हालांकि आज के दिन कोई नया प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है, जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। प्यार और रिश्तों के लिए यह एक शानदार समय है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज पैसों के लेन-देन में जोखिम न लें। कमाई घट सकती है और धन अवरुद्ध हो सकता है। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलो में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। परिवार की तरफ से आज कोई गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। कभी-कभी छोटी सी नकारात्मक बात पर क्रोधित हो जाना आपके बनते कार्यों को बिगड़ेगा। अपने व्यवहार को संयमित रखना भी आवश्यक है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
ग्रह स्थिति पूर्णता आपके पक्ष में है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने वाले हैं। उचित समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग यदि पढ़ाई में आलस्य दिखाएंगे तो आज का महत्वपूर्ण दिन उनके हाथ से निकल सकता है। किसी बिना सोचे काम के लिए खर्च करना पड़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






