राशिफल

राशिफल 9 सितम्बर 2020 : इन जातकों के लिए लाभकारी रहेगी किसी नए काम की शुरुआत, लेकिन इनको रहना होगा सावधान

Rashifal 9 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 September 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries Astrology

आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा, सोच-समझकर बोलें। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। शाम के समय यात्रा न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा घर के बाहर ज्यादा समय व्यतीत करने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बच्चों का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है अन्यथा धन हानि हो सकती है। काम में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मनचाहे व्यक्ति से रिश्ता जुड़ सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। मेहनत से आगे बढ़ें, सफलता निश्चित है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय अधिक बिता सकते हैं। पाचन संबंधी समस्या दु:खी कर सकती है। वाहन ध्यान से चलाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

अपने काम में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। आपकी योजनाएं लीक होने पर कोई उसका गलत फायदा उठा सकता है। गाय को रोटी खिलाएं। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। भावनाओं में बहकर कोई घरेलू निर्णय न लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूर्ण हो सकता है। जीवन साथी के साथ को लेकर चिंता रह सकती हैं। जो भी काम होगा, वह आप बखूबी से पूर्ण करेंगे। अचानक मुनाफा मिलने के योग है। अटका धन मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज निवेश करना अच्छा रहेगा। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। किसी खास जगह घूमने-फिरने जा सकते हैं। शुभ फल के लिए गणेश प्रतिमा को पुष्प अर्पित करें। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों भविष्य में लाभ मिलेगा। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है जिसकी वजह से आपके आत्मविश्वास में भी कमीं आ सकती है। संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। गायों के लिए हरा चारा दान करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। परिवार में कोई खुशखबरी आ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और सोच समझ कर कार्य करें। पूजा-पाठ में आज विशेष रुचि होगी। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। हद से ज्यादा मीठा खाने से बचें। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। गणेश भगवान को गुड़ का भोग लगाएं। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने की कोशिश करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बिलकुल घमंडी नही होते इन राशियों के लोग, करते है सबकी मदद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button