राशिफल

राशिफल 15 अगस्त 2020 : आज इन राशियों पर रहेगा भगवान शनि का सबसे ज्यादा असर, जबकि ये जातक होंगे मालामाल

Rashifal 15 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। कभी-कभी आपके स्वभाव में स्वार्थ की भावना आने की वजह से किसी प्रिय मित्र से संबंध खराब हो सकते हैं। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास, आपके लिए लाभदायक स्थितियां बनाएगा। साथ ही कुछ लोगों के मन में आपके प्रति गलतफहमियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। इसलिए अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें, जिससे आपकी साख में कोई कमीं ना आए। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें, कहीं बाहर खाना न खाएं। घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा तथा परिवार की साथ समय व्यतीत करने से तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कोई बड़ी और महत्वपूर्ण सूचना मिलने का है। अपनी वाणी और अपने व्यवहार पर ध्यान देने से आपको लोगों की प्रशंसा मिलेगी। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव होगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Shani Dev

गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ा नुक्सान हो सकता है। खुद पर भरोसा रखते हुए घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखें। रिश्तों में आज कोई भी फैसला भावुकता में आकर न लें, किसी से सलाह करें। शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य आपके चिंता का कारण बन सकता है। आपको पैसों का लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। शनि मंदिर जाकर दीप प्रज्वलित करें धन लाभ होगा। आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा लेकिन दिन की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी। खर्चे भी बढ़ सकते है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत है। कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें और अपने आने वाले जीवन की राह और लक्ष्य का निर्धारण करें। आपको नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सावधान रहना होगा, लापरवाही आपको अपमानित करा सकती है। सिर में दर्द व थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। जरूरी काम निपटाने में कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आपकी आर्थिक स्थिति काफी डगमगा सकती है। ऐसे में हम आपको खर्चे कम और बचत ज्यादा करनी होगी। परिस्थिति प्रतिकूल हो सकती है आज किन्तु अपना संयम बनाएं रखें। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। महंगी खरीदारी न करें। उधारी से बचें तथा अनावश्यक खर्च ना होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज उन लोगों के लिए विशेष सावधानी का दिन है जो किसी पुरानी चोट या दुर्घटना के शिकार हैं। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशियों पर बरसेगी महादेव की अपार कृपा, काफी साल बाद बना है ये संयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button