
राशिफल 20 अक्टूबर 2025 : आज दीपावली पर इन राशियों पर रहेगी भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की असीम कृपा, भरेंगे अन्न धन के भंडार, घर में बढ़ेगी खुशहाली, लेकिन स्वास्थ्य का रखें थोड़ा खास ख्याल
Rashifal 20 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 October 2025
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
इस दिवाली आपको करियर में उन्नति मिल सकती है। किसी काम के लिये आपको छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा और मंत्रों का जाप करें। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। कारोबार में प्रगति के लिए रास्ते खुलेंगे। आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे। रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
दिवाली पर अच्छा बोनस या प्रमोशन मिल सकता है। पुराना परिचित जल्दी ही आपसे संपर्क कर सकता है। आज जो भी काम हाथ में है, उसे निपटाने में समय ज्यादा लगेगा। दिन के उत्तरार्द्ध में चीजों में सुधार होगा और आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित होंगे। आज गरीब लोगों में मिठाई और कपड़े बाटें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आप पारिवारिक तनावों को गम्भीरता से लें, लेकिन बेकार की चिंता सिर्फ मानसिक दबाव में ही इजाफा करेगी। संयम की कमी हो सकती है, इस कारण तकलीफ उत्पन्न होगी। पैसों से जुड़े व्यवहार करते समय किसी पर पूरी तरह से भरोसा बिल्कुल न करें। आज जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपके परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा। अपने कामकाज और रोजगार पर ध्यान दें। काम का तरीका बदलने के लिए मन बना सकते हैं। रोजमर्रा के कुछ काम भी आज पूरे हो सकते हैं। समय का सही प्रबंधन करेंगे, घर की सजावट करने में बिजी रहेंगे। आज आप अपने निर्णय लेने में मित्र या भाई-बहन के विचारों की बाधा महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
दिवाली का त्यौहार खुशियों भरा होगा। आज आपको भावनात्मक संतुलन रखने में परेशानी आएगी। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है, जिससे नए रास्ते खुलेंगे। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखें क्योंकि वाणी के माध्यम से ही अच्छा और बुरा परिणाम प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
काम के दबाव में अपने लोगों को नजरअंदाज ना करें। कास्मेटिक चीजों के व्यापारी मुनाफे को लेकर सजग रहें। आज आपको ननिहाल पक्ष से तनाव या दुख मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। वैसे तो कोई जोखिम नहीं है लेकिन थोड़ा सोच-समझकर चलें। युवा वर्ग साहस एवं पराक्रम के बल पर सफल होंगे, उन्हें किसी भी काम में हिम्मत नहीं हारनी है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। इस दिवाली सेहत को लेकर थोड़ा संभल कर रहें और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। व्यापार के क्षेत्र में अचानक भारी धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप अपना मन बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लीन रहेंगे। आपके लिए दिवाली का पर्व खर्चे वाला होगा। अपने खर्चों पर कंट्रोल करें और फिजूल में पैसे न खर्च करें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कुछ लोग बात या जानकारी आपसे छिपाने की कोशिश कर सकते हैं। बिजेनस में बंपर धन लाभ होगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने की योजना बन सकती है। विरोधियों की आलोचना की ओर ध्यान न दें और अपने कार्य पर फोकस रखें। ऐसा ही करते रहे तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। निवेश के लिए भी बेहतरीन दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। स्त्री पक्ष बहुत सहयोगी रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। राजनीति से संबंधित लोगों की ख्याति में विस्तार होगा। परिवार के सदस्यों से सम्बन्ध मधुर रहेंगें, किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। यदि आप घरेलू स्तर पर शांति चाहते हैं तो आपको अपनी पत्नी के मूड को अच्छा रखना होगा। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल होते नजर आएंगे।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। दिवाली के पर्व पर आपके घर में कोई नया और महंगा सामान भी आ सकता है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






