चाणक्य नीति

चाणक्य नीति : अगर आप करते हैं ये गलतियां तो कभी नहीं बनेगे धनवान

अगर हम इतिहास के पन्नों को पलट कर देखे तो उसमें आपको आचार्य चाणक्य का नाम जरूर पढ़ने को मिलेगा। जी हां आचार्य चाणक्य जो न केवल पूर्ण रूप से ज्ञानी थे, बल्कि एक अच्छे सलाहकार और नीतिकार भी थे। यहाँ तक कि उनके द्वारा लिखी गई नीतियां आज भी लोगों को जीवन जीने का सही तरीका बताती है। बहरहाल इन्ही नीतियों में आचार्य चाणक्य के अनुसार ये तीन तरह के व्यक्ति जीवन में कभी अमीर नहीं बन सकते। अब इन इन तीन किस्म के व्यक्तियों के बारे में आप खुद ही पढ़ लीजिये। हो सकता है कि आप भी इन्हीं में से एक हो।

काम वास ना में लीन रहने वाला व्यक्ति :

Happy Couple

सबसे पहले तो आचार्य चाणक्य का कहना है कि जिस व्यक्ति का मन हमेशा काम वास ना से भरा रहता है। यहाँ तक कि काम वास ना में फंस कर जो व्यक्ति सही और गलत का फर्क भी भूल जाता है, वह जीवन में कभी सफल नहीं होता। दरअसल ऐसे व्यक्तियों के लिए कोई भी रिश्ता नाता मायने नहीं रखता। अगर हम साफ शब्दों में कहे तो ऐसे व्यक्ति काम वासना में अंधे हो कर बहुत से गलत काम करने लगते है, जो उन्हें नहीं करने चाहिए। जिससे उनका जीवन बर्बाद होना तय है। इसके इलावा आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सकता, उसका अंत बहुत जल्दी हो जाता है। वही जो लोग ऐसे व्यक्तियों के साथ रहते है, उन पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूर रहने में ही भलाई है।

नशे में डूबा रहने वाला व्यक्ति :

गौरतलब है कि जिस व्यक्ति को एक बार नशे की लत लग जाएँ वो कभी भी होश में नहीं रह सकता। जी हां ऐसे व्यक्ति को खुद इस बात का एहसास नहीं हो पाता कि वो नशे की लत में फंस कर खुद का जीवन ही नष्ट कर रहा है। बहरहाल ऐसा व्यक्ति न केवल खुद सब कुछ खो देता है बल्कि अपने परिवार तक को बर्बाद कर देता है। इसलिए या तो आप नशे को चुन सकते है या बेहतरीन जिंदगी को चुन सकते है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार

जरूरत से ज्यादा लालच करने वाला व्यक्ति :

आचार्य चाणक्य के अनुसार लालच बहुत बुरी बला है। यानि पैसों का ज्यादा लालच करना किसी भी व्यक्ति के लिए सही नहीं है, क्यूकि लालच के चक्कर में जब व्यक्ति गलत रास्ते पर चलने लगे तब उसका बच पाना काफी मुश्किल होता है। वैसे भी गलत रास्ते पर चल कर कमाया हुआ धन अधिक समय तक नहीं टिक पाता। इसलिए धन कमाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन सही रास्ते पर चल कर धन कमाना बेहद जरूरी है। तभी आप जीवन में सफल और कामयाब हो पाएंगे।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 2 कपूर घर में रखने से आप हो सकते हैं मालामाल, बस जान लीजिए इस्तेमाल का सही तरीका

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button