खबरेंवायरल

‘पाकिस्तान नहीं जाऊँगी, जेल में गुजार दूँगी जिंदगी’: सीमा हैदर ने राष्ट्रपति को भेजी अर्जी, सचिन के साथ शादी के फोटो भी वायरल

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर से UP ATS ने दो दिन तक पूछताछ की। इसके बाद सीमा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत मेंकहा- मेरी जिंदगी सचिन के लिए है। मैं भारत की जेल में जिंदगी गुजार दूंगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी। मैंने सिर्फ एक गुनाह किया, नेपाल से भारत आई। ATS की पूछताछ के सवाल पर सीमा ने कहा वहां बड़े लोग थे। इसलिए सारे सवाल भी बड़े थे। 6 पासपोर्ट में चार बच्चों के, एक पासपोर्ट खारिज हो चुका है। अगर मेरे मन में चोर होता, तो मैं उसे फेंक देती। मैंने कोई फर्जी पासपोर्ट नहीं बनाया। जिंदगी में क्या-क्या हुआ, मेरे बचपन से लेकर अब तक सारी जानकारी ATS ने ली।

सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजी अर्जी :

सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अर्जी भेजी है। भारत की नागरिकता देने की गुहार लगाई है। साथ ही मीडिया से बातचीत में कहा है कि वह जेल में जिंदगी गुजार देगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। उसने सचिन को अपनी जिंदगी बताते हुए कहा है कि उसका एक ही गुनाह है कि वह नेपाल के रास्ते भारत में घुसी। इस बीच सचिन के साथ उसकी शादी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही है।

रिपोर्ट के अनुसार सीमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भेजी है। इसमें अपने बच्चों के साथ भारत में रहने की अनुमति देने की गुहार लगाई है। याचिका में सचिन को अपना पति बताते हुए शादी की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई है। याचिका में उसने 13 मार्च 2023 को नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपति नाथ मंदिर में सचिन के साथ शादी करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि दोनों के नेपाल के एक होटल में साथ रहने की बात पहले ही सामने आ चुकी है।

शादी की तस्वीरें वायरल :

शादी की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उनमें सीमा को हिंदू परिधानों में देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह सचिन के गले में जयमाला डाल रही है। उसके हाथों में चूड़ियाँ, गले में मंगलसूत्र और माँग में सिंदूर है। कुछ तस्वीरों में दोनों बच्चों के साथ भी दिख रहे हैं। अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नोएडा के रबूपुरा आई सीमा के जासूस होने का भी संदेह जताया जा रहा। यूपी एटीएस ने उससे पूछताछ भी की है।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में सीमा हैदर ने कहा है, “मैं कोई जासूस नहीं हूँ। पूरी सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। मैं मोदी जी और योग जी से अनुरोध करती हूँ कि मुझे वापस न भेजें। मेरे पास भारत आने का कोई दूसरा तरीका नहीं था। इसलिए मैं अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर यहाँ आई। मैंने खुद से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं छिपाई है।”

नोएडा पुलिस जल्द चार्जशीट करेगी दाखिल :

सीमा हैदर… जासूस है या नहीं, ATS की दो दिनों की पूछताछ में इसका कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। ऐसे में अब उसे पाकिस्तान भेजने की तैयारी है। क्योंकि सीमा पर जो आरोप है, वह अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ का है।

इस तरह के मामलों में 5 से 7 साल तक की सजा हो सकती है, लेकिन ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की बजाय आरोपी को उसके देश वापस भेजा जाता है। अगर सीमा को वापस भेजा गया तो पाकिस्तान में वहां के लॉ के हिसाब से उस पर कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें : कौन है सुनीता विश्वनाथ, जिसकी तस्वीर दिखाकर स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी से पूछे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker