राशिफल

राशिफल 14 जुलाई 2025 : आज सावन का पहला सोमवार रहेगा इन राशियों के लिए शुभ, बरसेगी भगवान शिव की कृपा, धन संपति में होगी वृद्धि, प्रेम जीवन रहेगा सुखद, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 14 July 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 July 2025

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

नए मकान खरीदने का मन बन सकता है‌। धार्मिक यात्रा का भी योग है‌। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से परिवार में अशांति निर्मित होगी। स्त्री पात्र के साथ मनमुटाव और तकरार होने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मन परेशान होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप किसी संपत्ति को प्राप्त करने का प्रयास करते हैं तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मन अपने प्रियजनों से मिलने को करेगा। किसी से दोस्ती होगी जो लम्बे समय तक चलेगी। बिजनेस में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति बनेगी लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से फायदा होगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉइड करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका पूरा ध्यान अपने परिवार की देखभाल में रहेेगा। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। शुभचिंतक की मदद से आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी होगी। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लोगों द्वारा आपके काम में बाधा डालने की कोशिश की जा सकती है। विवाह से संबंधित निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ ठीक से चर्चा करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyजो भी काम आप करना चाहते हैं, उसमें लोगों का साथ आपको तुरंत नहीं मिलेगा। इसलिए किसी से भी अधिक अपेक्षा न रखकर काम करते रहें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनसे आपको सहयोग मिल जाएगा। पिता का सहयेाग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे। होटल, ढाबे व रेस्टोरेंट वालों के लिए दिन अनुकूल है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

काम से संबंधित जिम्मेदारियों को वक्त पर पूरा न करने की वजह से लोगों की नाराजगी बनी रह सकती है। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नौकरी स्थल पर आप बढ़िया कार्य का प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी सराहना की जाएगी। आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार का साथ होगा. भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आज के दिन गलत मार्ग से पैसे कमाने की कोशिश ना करें। आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति सुगम होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

उच्च अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। जमीन और मकान पर से आपको लाभ हो सकता है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। बीमा सेक्टर के कार्मिकों के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बच्चों के भविष्य को लेकर आप गंभीर रहेंगे। जरूरी कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन रहेगा। आज के दिन आपको संतान की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को लेकर गंभीर रहें, किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें। माता-पिता का प्रेम और स्नेह आपको मिलेगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyभाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक रहेगी। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में मजबूती आएगी। कोई रुका हुआ विशेष काम फिर से शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। पेट की जलन तकलीफ दायक हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button