रिलेशनशिप

शादी से एक दिन पहले लड़की ने किया ऐसा कांड की सदमे में आया परिवार, छोटी बहन को लेने पड़े फेरे

उत्तर प्रदेश में एक शादी का एक ऐसा मामला आया है जिसमें लड़की ने अपनी जिद पूरी करने के लिए अपने पूरे परिवार को संकट में डाल दिया। यह मामला है फिरोजाबाद का जहां लड़की किसी दूसरे लड़के से प्यार करती थी और काफी कोशिशों के बाद उस लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी के लिए एक वर ढूंढो था और उसकी शादी फाइनल कर दी थी मगर अपने माता-पिता के अरमानों पर पानी फेरने के इरादे से लड़की ने ऐसा काम किया कि पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया।

विवाह फिल्म की तरह अनोखी शादी

शादी के एक दिन पहले की है घटना :

शादी नजदीक थी सारे मेहमान घर आ चुके थे घर भी सजके तैयार था यूं कहें शादी  की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी मगर ऐन वक्त पर दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे ना सिर्फ शादी में खलल पड़ गया बल्कि दुल्हन के परिवार वालों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और इस घटना को अंजाम देकर लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

सब को बेहोश कर भागने का था प्लान :

लड़की ने बहुत ही होशियारी से अच्छी प्लानिंग करके इस घटना को अंजाम दिया। घर वालों ने बताया कि घर वाले शादी की तैयारियों में व्यस्त है इस चीज को ध्यान रखते हुए लड़की ने शुक्रवार को पहले अपने परिवार वालों को नशीली चाय पिलाई और सब को बेहोश कर दिया। इसके बाद दुल्हन घर में रखे पैसे और जेवर लेकर अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। जब परिवार वालों को होश आया तब उनके लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल था इसके पश्चात परिवार वालों ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और नशीली चाय की वजह से परिवार के कुछ लोगों को अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा।

Indian Marriage

घर से डेढ़ लाख लेकर भागी :

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिरोजाबाद के कौशल्या नगर की रहने वाली पूरण की शादी झलकारी नगर निवासी नरेश कुमार के संग तय की गई थी पर दुल्हन ने अपने परिवार वालों को धोखा देते हुए उन्हें नशीली चाय पिलाकर घर से डेढ़ लाख रुपए और कीमती जेवर लेकर फरार हो गई।

लड़की की बहन को करनी पड़ी शादी :

ऐसे में जब शनिवार को बारात आई तो दूल्हे के भी होश उड़ गए। ऐसे में लड़की वालों ने यह डिसाइड किया की दुल्हन की छोटी बहन की शादी अब उस दूल्हे से करा दी जाए। काफी जद्दोजहद के बाद दूल्हा शादी को राजी हो गया और उसने अपनी साली के साथ शादी रचा ली इतना ही नहीं दूल्हे ने आरोपी लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवा दिया है। पुलिस के द्वारा यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

नोट : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इस लेख में निहित सभी चित्र प्रतीकात्मक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बेटे ने सुनाई अपने पिता की कहानी, कहा कि खुद देखा था दूसरी महिला से रोमांटिक बात करते हुए 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button