रिलेशनशिप

आमिर खान के साथ रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए दंगल गर्ल फातिमा शेख ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड मतलब इंटरटेनमेंट, कंट्रोवर्सीज, लव अफेयर और ना जाने क्या-क्या। बी टाउन में इन सभी चीजों का आना एक आम बात है। अक्सर बॉलीवुड ने जब भी कोई फिल्म की शूटिंग होती है तब उसमें काम कर रहे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच एक स्पेशल बॉन्डिंग देखी जाती है। वह स्पेशल बॉन्डिंग या तो दोस्ती हो सकती है, प्यार हो सकता है या एक अलग ही लगाव हो सकता है। किसी मूवी काम कर रहे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच लव अफेयर की चर्चाएं हमेशा आते रहती है। उनमें से कुछ सच्चे होते हैं तो कुछ मात्र अफवाह ही होते हैं।

Amir Khan And Kiran Rao

ऐसी ही कहानी है फातिमा शेख की :

फातिमा शेख जोकि सुपरहिट फिल्म दंगल के बाद काफी फेमस हो गई। दंगल एक ब्लॉकबस्टर मूवी थी जिसमें मुख्य अभिनेता के तौर पर आमिर खान थे। इस मूवी में आमिर खान की बेटी का किरदार फातिमा शेख निभा रही थी। दंगल मूवी की शूटिंग खत्म होने के बाद ऐसी अफवाहें उड़ी कि आमिर खान और फातिमा शेख एक दूसरे के करीब आ गए हैं। परंतु कुछ दिनों के बाद यह खबरें खत्म सी हो गई।

संयुक्त बयान जारी कर तलाक की बात बताई :

पिछले 1 साल से यह खबर बराबर उठ रही थी कि आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव के बीच में तलाक होने वाला है। परंतु कुछ दिन तक अफवाहों का यह न्यूज बराबर चल रहा था। परंतु हाल ही के दिनों में जब आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया। दोनों किरण राव और आमिर खान साझा संयुक्त बयान जारी कर दोनों के बीच तलाक की पुष्टी की थी और अपनी पत्नी और 15 साल के बेटे को छोड़कर अलग रहने लगे तब फिर से बॉलीवुड में यह खबरें उठने लगी की फातिमा शेख और आमिर खान एक दूसरे से निकाह करने वाले हैं, और यही वजह है आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक होने की।

 

फातिमा शेख ने इन बातों को नकारा :

अफवाह यह है कि दोनों की नजदीकियां से किरण राव इस तरह प्रभावित हो गईं थी कि उन्होंने अंतिम में अलग होने का फैसला लिया।परंतु अब फातिमा शेख इन चीजों को सरे से खारिज कर रहीं हैं, वो कहतीं हैं कि शुरू में मुझे इससे फर्क पड़ता था, में परेशान हो जाया करती थी। लेकिन अब मैं इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देती। अब मैं इन चीजों को नजरअंदाज कर देती हूं। पर अभी भी जब चीजें ज्यादा हो जाती है तो नजरअंदाज नहीं कर पाती।

पता नहीं सच्चाई क्या है पर हम उम्मीद करते हैं की फातिमा पर लगे आरोप अगर झूठे हैं तो ये बातें उन्हें ज्यादा दुख न पहुंचाए और इन चीजों को वो इग्नोर कर सकें।

यह भी पढ़ें : दंगल गर्ल फातिमा शेख ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, फिल्मों में काम पाने के लिए करना पड़ता था ये सब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker