सामाजिक खबरें

शादी के बीस दिन बाद आया सामने आया दुल्हन का बड़ा राज, सच जानकर दूल्हा हुआ हैरान 

बता दे कि ये खबर बाड़मेर जिले से सामने आई है, जहां एक परिवार के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। जी हां ये धोखा भी इतना बड़ा है कि इसका समाधान निकालना काफी मुश्किल है। दरअसल बात ये है कि जब शादी के बीस दिन बाद दुल्हन का बड़ा राज सामने आया, तो दूल्हे के ही नहीं बल्कि उसके परिवार वालों के भी होश उड़ गए। बहरहाल बाड़मेर जिले में लुटेरी दुल्हनों और उनके दलालों ने बहुत बड़ा जाल बिछा रखा है।

दुल्हन का बड़ा राज आया सामने तो दूल्हे के उड़ गए होश:

यहां गौर करने वाली बात ये है कि लुटेरी दुल्हन ने पहले एक परिवार को निशाना बनाया और फिर शादी के बीस दिन लाखों की नकदी और सोने चांदी के आभूषण लेकर गायब हो गई। हालांकि दुल्हन ने अपने पति को शादी के बीस दिन बाद जब ये बताया कि उसकी शादी पहले से ही रखी है और उसकी एक बेटी भी है तो ये सुन कर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई।

वही अगर हम दुल्हन की बात करे तो वह गुजरात की रहने वाली है और ऐसे में जब दुल्हन सब कुछ लूट कर फरार हो गई और पति ने इस की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी और पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए कह दिया। मगर अभी तक उस लुटेरी दुल्हन और उसके गैंग की कोई खबर नहीं मिल पाई है। अगर पुलिस की माने तो भीमड़ा के रहने वाले मेहाराम जाट की शादी पिछले साल चौबीस नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली ममता के साथ हुई थी। जब कि बाड़मेर जिले के कोसरिया निवासी दलाल जोगाराम ने शादी करवाने के लिए तीन लाख रुपए लिए थे।

दलाल ने बिछा रखा है लुटेरी दुल्हनों का जाल :

हालांकि शादी तो हो गई, लेकिन ममता केवल बीस दिन के लिए ही उस घर में दुल्हन बन कर रही। गौरतलब है कि शादी के बीस दिन बाद मेहाराम मजदूरी पर गया हुआ था और जब वह वापिस लौटा तो उसने देखा कि दुल्हन घर पर नहीं थी। फिर जब उसने ममता से बात की तो ममता ने कहा कि उसकी शादी पहले से हो रखी है और उसकी एक बच्ची भी है। ऐसे में ये सब सुन कर मेहाराम के पैरों तले से जमीन खिसक गई और फिर वह सीधा पुलिस के पास मामला दर्ज करवाने के लिए गए। जिसके बाद पुलिस ने दुल्हन ममता, दलाल जोगाराम और अहमदाबाद के रहने वाले दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

बता दे कि लुटेरी दुल्हन पांच लाख रुपए, पचास तोला चांदी के गहने और दो तोला सोने के गहने लेकर फरार हो गई। बहरहाल इस मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल इंद्र सिंह का कहना है कि मेहाराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और दलाल जोगाराम ने झूठे दस्तावेज तैयार करवा कर ये शादी करवाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि बाड़मेर जिले में इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके है और जाल बिछाने वाले दलाल भी लुटेरी दुल्हनों के जरिए रूपए लूटने की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे है। फिलहाल तो दुल्हन का बड़ा राज सामने आने के बाद से मेहाराम सदमे में है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

नोट : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इस लेख में निहित सभी चित्र प्रतीकात्मक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इस बेटे ने सुनाई अपने पिता की कहानी, कहा कि खुद देखा था दूसरी महिला से रोमांटिक बात करते हुए 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button