खबरेंदिलचस्पवायरल

एक लड़के ने की दो लड़कियों से शादी, मामला है अजीबो गरीब

आपने मंदिर में शादी करने के तो कई किस्से सुने और देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि एक ही समय पर एक लड़के ने 2 लड़कियों की मांग में सिंदूर भर दिया हो। जी हां ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये सच है। दरअसल बात ये है कि एक लड़का अपनी नयी प्रेमिका से शादी करने के लिए मंदिर पहुंचा था। मगर शादी होने से पहले ही उस लड़के की पुरानी प्रेमिका वहां पहुँच गई। ऐसे में उस लड़के ने दोनों लड़कियों से ही शादी कर ली।

2 लड़कियों की मांग

2 लड़कियों की मांग में एक लड़के ने सिंदूर भर कर रचाई शादी :

बता दे कि ये अजीबोगरीब किस्सा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि इस शादी को लेकर कोई ऐतराज तो नहीं जता रहा, लेकिन इस अजीबोगरीब शादी की तस्वीरों को खूब पसंद जरूर किया जा रहा है। यानि इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि यह मामला प्रयागराज में कर्नलगंज के ढरहरिया इलाके का है।

2 लड़कियों की मांग

पहली प्रेमिका ने कर दी थी पुलिस में शिकायत:

अब अगर हम इस लड़के की प्रेम कहानी की बात करे तो यह लड़का एक लड़की से प्यार करता था और उस लड़की ने यह धमकी दी थी कि अगर लड़के ने उससे शादी नहीं की, तो वह जहर खा कर मर जाएगी। ऐसे में जब लड़का और लड़की दोनों का इस बात पर झगड़ा हुआ तो लड़के ने अपनी प्रेमिका को थप्पड़ मार दिया। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा जब लड़के की प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, तो उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इन दोनों की प्रेम कहानी कई सालों से चल रही थी, लेकिन जब लड़के की पहली प्रेमिका ने उसे दूसरी लड़की के साथ देखा, तब उसने खूब बवाल किया।

2 लड़कियों की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें:

इसके बाद जब लड़का उस दूसरी लड़की से शादी करने मंदिर पहुंचा, तब उसकी पहली प्रेमिका भी वहां पहुँच गई और हंगामा करने लगी। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इसके बाद लड़के ने उन दोनों की मांग में सिंदूर भर कर और गले में मंगलसूत्र डाल कर दोनों से शादी कर ली। इस दौरान जो लोग शादी में मौजूद थे, उन्होंने इस शादी का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

दोस्तों इस अनोखी शादी के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर में निक की एक्स-गर्लफ्रेंड ने कर दिया ऐसा कमेंट, लोगों ने कहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button