खबरेंसामाजिक खबरें

शादी होते ही ससुराल वालों ने करवाया बहु का वर्जि;निटी टेस्ट, रिजल्ट देखकर घर वालों में हो गया बवाल

वैसे तो शादी के बाद ससुराल में नई बहू का स्वागत बड़ी धूम धाम से किया जाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताना चाहते है, जहां नई बहू का वर्जि;निटी टेस्ट करवाया गया। जी हां ये मामला महाराष्ट्र का है, जहां शादी के चार दिन बाद ही नई बहुओं को उनके ससुराल वालों को प्रताड़ना सहनी पड़ी। दरअसल एक घर में दो बहनों की शादी हुई थी और उनके ससुराल वालों ने शादी के बाद दोनों बहनों का वर्जि;निटी टेस्ट करवाया। ऐसे में जब दोनों बहनों में से एक बहन का टेस्ट नेगेटिव आया तो उसके पति ने उसे तलाक ही दे दिया और इस तलाक की इजाजत दोनों बहनों के पतियों को कम्युनिटी पंचायत से मिली थी। जिसके बाद दूसरी बहन ने पुलिस को पत्र लिख कर सब कुछ जाहिर कर दिया। (तस्वीरें-सांकेतिक)

शादी के चार दिन बाद ही ससुराल वालों ने करवाया था बहुओं का वर्जि;निटी टेस्ट :

बता दे कि दूसरी बहन ने पुलिस को पत्र लिख कर बताया कि उनकी शादी कर्नाटक के बेलगाम में हुई थी और यहां शादी के महज चार दिन बाद ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही यह भी लिखा कि दोनों बहनों का वर्जि;निटी टेस्ट भी करवाया गया और फिर पांचवे दिन उन्हें कर्नाटक से कोल्हापुर उनके घर भेज दिया गया।

गौरतलब है कि पुलिस के पत्र में बताया गया कि वे दोनों बहनें कोल्हापुर के कंजरभाट समुदाय की है और दोनों की शादी उनके ही समुदाय के लड़कों से पिछले साल नवंबर के महीने में हुई थी। इसके बाद पीड़िता ने बताया कि उनके घर वालों ने उनके ससुराल वालों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद फरवरी के महीने में कम्युनिटी पंचायत द्वारा दोनों के तलाक की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद दोनों बहनों ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का दरवाजा खटखटाया और अपने पतियों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया।

दोनों बहनों ने ससुराल वालों के खिलाफ की शिकायत :

विवाह फिल्म की तरह अनोखी शादी

वही पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों लड़कियों के ससुराल वालों सहित आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया। यहां तक कि दोनों बहनें अपने पतियों पर रेप का केस दर्ज करने की डिमांड भी कर रही है। हालांकि अगर समिति की माने तो दोनों लड़के शादी से पहले ही उन दोनों लड़कियों को पसंद नहीं करते थे और उन्होंने केवल शारीरिक रूप से दोनों का शोषण किया है। यही वजह है कि उन पर रेप केस दर्ज करने की बात भी कही गई है।

फिलहाल समिति के सदस्य सामुदायिक पंचायतों को खत्म करने की अपील कर रहे है तथा यह काफी बुरी बात है कि आज के समय में भी लोग अपनी बहुओं का वर्जि;निटी टेस्ट करवा रहे है। यही बात उनकी गलत मानसिकता को दर्शाती है और टेस्ट करवाने के बाद भी दोनों लड़कियों का शारीरिक रूप से शोषण किया गया। ऐसे में इन जैसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए, ताकि दोबारा कभी किसी लड़की के साथ ऐसा न हो सके। दोस्तों इसके बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताइएगा। 

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट को देख आग बबूला हो रहे हैं लोग, जानिए आखिर क्यों दे रहे हैं लोग ऐसी प्रतिक्रिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button