राशिफल

मासिक राशिफल सितम्बर 2020 : श्राद्ध पक्ष का यह महीना इन जातकों के लिए रहने वाला है बेहद लाभकारी, खुलेंगे सफलता के अनेक द्वार

Masik Rashifal September 2020 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal September 2020

मासिक राशिफल सितम्बर 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries Astrology

आप की सभी ईच्छाओं की पूर्ति होगी और महीने के पूर्वार्ध में हीं सभी काम जो अटके पड़े थे पूर्ण हो जायेंगे। इसलिए मन लगाकर काम करें, क्योंकि इसका फल आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन के बारे में सोचा जाए तो परिवार में मेल जॉल बना रहेगा लेकिन किसी बात पर माताजी से डांट पड़ सकती है। करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी।

उपाय : श्राद्ध के दिन ब्राह्मणों को खाना खिलाएं पितृ दोष दूर होगा ।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 4

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

श्राद्ध के दिन आपको किसी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। अपने खान-पान पर ध्यान दें और व्यायाम करें। यदि आपके करियर की बात की जाए तो कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ अधिक रहेंगी। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें।

उपाय : किसी गरीब को अनाज दान करें।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 7

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों को इस दौरान व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाये तो इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे।

उपाय : आपको मंगलवार के दिन अपनी अनामिका ऊँगली में ताम्बे की अंगूठी पहननी चाहिए।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 5

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आप अपना घर खरीदना चाहते हैं या फिर घर का निर्माण करना चाहते हैं तो इस महिने के अंतिम दिन आपके लिए शुभ हैं। कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। आपको अपने आलस्य को त्याग कर प्रयासों को बढाना चाहिए ताकि आपको अच्छा मुनाफा मिल सके। आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने का नहीं है लेकिन कुछ लोगों को फैटी लीवर तथा कमर दर्द की समस्या हो सकती है। श्राद्ध के दिनों में आपको कोई नई वस्तु खरीदने से परेहज रखना चाहिए।

उपाय : गौ माता को हरा चारा खिलाए।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 1, 9

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने अपने काम पर फोकस करने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी फोकस करना चाहिए। काम के प्रति अत्यधिक व्यस्तता आपको थकान से भी भर देगी, जिससे आपको स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, इसलिए भरपूर मात्रा में नींद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में भी सफल होंगे। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है लेकिन मेहनत को अधूरा न छोड़े सफलता का यही एकमात्र उपाय है।

उपाय : किसी गरीब ब्राह्मण को कपडे का दान करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 8

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

यह महीना आपके लिए किसी ऐसे सपने की तरह होगा, जिसमें आपकी कुछ इच्छाएं आपको पूरी होती हुई दिखाई देंगी। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। महीने की शुरुआत खर्चों से भरी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे खर्चों में गिरावट आने लगेगी। प्रेम जीवन की बात की जाए तो आपके लिए महीना ठीक-ठाक रहेगा। यदि आपके स्वास्थ्य की बात की जाए तो आप मिश्रित परिणामों के साथ इस महीने को व्यतीत करेंगे। कोई बुजुर्ग व्यक्ति आपके काम में आपका मार्गदर्शक बनेगा।

उपाय : आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और प्रतिदिन सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 9

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप अपनी मीठी वाणी के दम पर अपने सभी काम निकलवा पाने में कामयाब रहेंगे और जिनसे आपकी तनातनी चल रही है आप अपनी मीठी बातों के द्वारा उन्हें मना लेंगे। आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। आध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। आपको अधिक मात्रा में जलीय पदार्थों का सेवन करना चाहिए और पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, तभी आप समस्याओं से बचे रह सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात की जाए तो इसके लिए अधिक अनुकूलता दिखाई नहीं दे रही है। आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। श्राद्ध के दिन किसी तीखी चीज के सेवन से बचें।

उपाय : भगवान विष्णु की आराधना करना और उन्हें पीला चंदन चढ़ाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : सुनहरा, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। अगर आर्थिक स्तिथि तो जहां एक ओर आपको धन प्राप्ति होगी, वहीं उससे ज्यादा धन हानि की संभावना बनेगी। इनके बीच सामंजस्य रखना ही महत्वपूर्ण कार्य होगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार है। यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपको स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते है। विशेष रूप से उदर रोग का खास ध्यान रखें। यदि आपके पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो परिवार में माहौल को थोड़ा अस्त व्यस्त ही रहेगा। किसी ऐसे कागजात पर दस्तखत न करें, जिसको आपने पढ़ा ना हो अन्यथा नुकसान झेलना पड सकता है।

उपाय : शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने कितनी भी मुश्किल चुनौती आये, उसे स्वीकार करने से ना डरें। करियर के मामले में आपको बेहतरीन नतीजे मिलने वाले हैं। आपको इस बात से सावधान रहेगा कि कोई आप पर कोई झूठा दोष न लगा दें, इससे आपका व्यवहार खराब हो सकता है। आर्थिक जीवन पर दृष्टि डालें तो हम देखते हैं कि आपकी आमदनी में गिरावट नहीं आएगी और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह महीना काफी अनुकूल रहेगा। आपका प्रियतम आपके साथ मिल कर कोई अच्छा प्लान बनाएगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह इस महीने काफी बेहतर रहेगा और आप अपने परिवार की ओर से काफी निश्चिंत रहेंगे तथा घर का वातावरण आपको एक अलग ही खुशी प्रदान करेगा, लेकिन प्रॉपर्टी संबंधित कोई विवाद घर में उत्पन्न हो सकता है इस बात के प्रति सावधान रहें।

उपाय : मंगलवार को बंदरों को गुड़ और चना अथवा चूरमा का भोग लगाना चाहिए।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 17

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn Astrology

यह महीना आपके लिए काफी फलदायी रहेगा अपने आप पर पूरा भरोसा रखें और अपने आत्मविश्वास के साथ जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। लोग आप से सलाह लेने आएँगे और इसके साथ ही साथ कार्यस्थल पर आप का दबदबा बढ़ेगा। यदि आपके आर्थिक जीवन पर नजर डाली जाए तो, ऐसा पता चलता है कि यह महीना आपकी आर्थिक स्तिथि को सुधारेगा लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं। आप में अहम की वृद्धि हो सकती है, जो आपके रिश्ते को बिगाड़ सकती है इसलिए इस बात का ख्याल अवश्ये रखें।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 8, 1

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जो लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें काफी बेहतर अनुभव होंगे। उनके लिए महीना बेहतरीन साबित होगा। आर्थिक तौर पर आपके लिए महीना काफी बेहतर रहेगा। यात्राओं की संभावना कम है, लेकिन जो यात्राएं होंगी वह आपके फायदे में ही रहेंगी। स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। अगर आप अपनी आदतों में सुधार नहीं करते है तो आपकी पारिवारिक स्तिथि पर इसका पड सकता है जोकि झगडे का कारण बनेगी विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी दुविधा भरा रहेगा लेकिन चिंतित न हो स्तिथि में सुधार होने का समय आ गया है।

उपाय : पितृ पक्ष की शांति के लिए श्राद्ध के दिन कौवों को रोटी डालें।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 9

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस महीने आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो इस महीने आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है लेकिन नियमित खान-पान तथा शारीरिक अभ्यास के द्वारा किसी बड़ी समस्या से बच सकते है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस दौरान आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। इस महीने ना केवल आप अच्छा धन कमा पाएंगे, बल्कि आप उसे जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे। प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। इस दौरान आपके भाई बहनों से आपके संबंध मधुर बनेंगे।

उपाय : अपने पित्रों और पारिवारिक सुख शांति के लिए किसी गरीब को खीर का सेवन कराएं।

शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 7, 3

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : इंसान को बर्बाद कर देती है शनि की साढ़े साती, बचने के लिए आज ही करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button