राशिफल

राशिफल 8 जनवरी 2023 : आज का रविवार इन जातकों के लिए रहेगा बेहद फायदेमंद, भगवान सूर्यदेव की रहेगी असीम कृपा, सुख के साधनों में होगी वृद्धि, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 8 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक हैं। खुद को सही साबित करने के प्रयास में आप जिद्दी न होते चले जाएँ। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। युवा वर्ग करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, देखा देखी लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा और लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपको अचानक कुछ वित्तीय लाभ हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सभी परियोजनाओं में आपका समर्थन करेगा। व्यक्तिगत जीवन में निर्णय लेते समय अन्य लोगों की राय जरूर लें। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी है। राजस्व अधिकारियों के लिए समय चुनौतीभरा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मानसिक परेशानियां आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। जीवनसाथी का घर व परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें, कहीं बाहर खाना न खाएं। किसी खास पारिवारिक आयोजन में व्यस्त होना पड़ सकता है। पुराना सम्बन्ध फिर सम्पर्क में आ सकता है। उत्साह की अधिकता रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप कुछ भी व्यवस्थित रूप से संपन्न नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा कि अपने काम की अधिकता को घर के अन्य सदस्यों के साथ बांट ले।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज कानूनी मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से अध्ययन करना ही उन्हें सफलता देगा। आज का समय आपके लिए थोड़ा खर्चीला हो सकता है। छात्र कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

खर्चों की अधिकता की वजह से हाथ तंग रह सकता है। अभी उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी संभव नहीं है। मौज मस्ती के समय अपने व्यक्तिगत कार्यों को बिल्कुल ही नजरअंदाज ना कर दें, अन्यथा महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। अपने घर परिवार के मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप ना पढ़ने दे। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जो घटनाएं घट चुकी हैं और जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, ऐसी बातों के साथ समझौता करना ही आपके लिए ठीक हो सकता है। किसी भी प्रकार की जिद न रखते हुए स्वभाव में लचीलापन लाने की कोशिश करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। मेडिकल दुकानदारों के लिए समय व्यस्तता वाला रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। परिवार में सभी लोग का सहयोग मिलाने से अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। वाद-विवाद में समय न गवाएं- इससे तनाव बढ़ेगा। बिजनेस या ऑफिस में किसी काम को लेकर सहयोगी आपकी तारीफ करेंगें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क बनेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी परेशानी वाले काम से आज आपको बचकर रहना चाहिए। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका मन चंचल रहेगा कुछ नकारात्मकता वाले विचार भी बार-बार मन में आएंगे लेकिन आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। वर्तमान माहौल से अपना बचाव अवश्य रखें। रुई कारोबारियों को सम्भल कर रहना होगा बाजार की उठापटक झटका दे सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को ऐसी जानकारी सब के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए, जो गोपनीय हो। इसके इलावा आज संतान और पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। इसके साथ ही घर में अतिथियों के आने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका प्रिय आज आपको बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। किसी भी बात पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button