राशिफल

राशिफल 5 मई 2022 : आज चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, करियर में करेंगे नए आयाम स्थापित, भगवान विष्णु का रहेगा इन पर विशेष आशीर्वाद

Rashifal 5 May 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन ठीक–ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे जिनमें आप सफल भी रहेंगे। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच–समझकर लें, जल्दबाजी बिलकुल ना करें। किसी काम को कल पर टालने से आपको बचना चाहिए। किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी या ज्यादा उत्साह के कारण कोई गलतफहमी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है। सामाजिक व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में है। मन लगाकर की गयी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी। मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। अगर बात परिवार की करें तो आपके पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आमदनी सामान्य रहेगी। इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। दूसरों के द्वारा हुई गलतियों के लिए आपको जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की चीजों की खरीदारी हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हड़बड़ी में किसी भी प्रकार का निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। खासकर महिलाएं घर और बाहर दोनों जगहों के कार्यों में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखेंगी। आंखों की जलन और इन्फेक्शन जैसी तकलीफ हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दिन की शुरुआत में आप व्यस्त हो सकते हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं। आपके कुछ दुश्मन आपको आपके व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी दे सकते हैं। आपके वित्त के मामले में एक औसत दिन है। मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, साथ में कहीं बाहर घुमने का प्लान बनाएंगे। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

काफी समय से पेडिंग पड़े काम आज पूरे हो सकते है। किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय अशिष्ट शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे आपकी मानहानि भी संभव है। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। परिवार में से किसी व्यक्ति के लिए आपका सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। किसी से भी बात करते समय वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर आज आपके मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करके सॉल्व भी हो जायेगी। आज दाम्पत्य जीवन पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके विनम्र स्वभाव की वजह से लोग सहज ही आपकी तरफ आकर्षित होंगे। आपका मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। पुरानी बातों या विचार से दुखी हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। गायों को हरा चारा डालें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। भाई-बहनों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। आज स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य का स्वास्थ्य चिन्ता करवा सकता है। पिता के साथ तालमेल पर विशेष ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। आज आपको अपने ही विचारों को बारीकी से परखने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें और वजन को नियंत्रण में लाने की कोशिश करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button