राशिफल

राशिफल 20 मई 2021 : आज इन राशियों पर एक साथ बरसेगी माँ लक्ष्मी और भगवान विष्णु की असीम कृपा, बनेंगे करियर सम्बंधित अधूरे कार्य और रहेगी पारिवारिक सुख शांति

Rashifal 20 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका अधिकतर समय परिवार तथा फाइनेंस से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में व्यतीत होगा और सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। किसी भी परेशानी में नजदीकी संबंधी का सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से पूर्ण सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिन की शुरुआत में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज काम करने का उत्साह बना रहेगा। किसी कठिन काम को अंजाम दे सकते हैं। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। घर के बड़ों की चिंता रह सकती है। सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें। पार्टनर से संबंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर और काम दोनों जगह की चिंता आपकी के लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी मानसिक स्थिति पर पर्याप्त नियन्त्रण रखें। परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा। बच्चों के भविष्य की चिंता लगी रहेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप दूसरों की बात जल्दी मानते है इसलिए किसी की चिकनी चुपड़ी बातो में न आएं। आर्थिक स्थितियां पहले से अधिक मजबूत होगी। नौकरी में किसी प्रकार की गलती होने से अधिकारियों के समक्ष जवाबदेही करनी पड़ सकती है। अपनी दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। पार्टनर से सलाह लेकर ही निर्णय लें, वर्ना विवाद का सामना करना पड़ेगा। व्यवसायिक मामलों में बहुत ही सावधानी से फैसले लेने की जरूरत है। क्योंकि इस समय नुकसान की स्थिति बन रही है। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें, अन्यथा आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों से सहायता की उम्मीद रखना व्यर्थ रहेगा। जीवन शैली को सकारात्मक बनाकर रखने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज के दिन कार्यों के भार को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं वहीं दूसरी ओर अनचाही जिम्मेदार्यों का भार आता हुआ दिखाई दे रहा है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। प्रेम जीवन को लेकर दिन कमजोर रहेगा। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। वर्तमान माहौल से अपना बचाव अवश्य रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने काम से ज्यादा पारिवारिक काम में रुचि होगी। कोई नहीं योजना बनाने और उसे अमल में लाने का प्रयास जारी रहेगा। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। युवा लोग अपने कैरियर के प्रति गंभीर रहेंगे। दोस्तों से मदद मिल सकती है। किसी भी प्रकार की बुरी आदत व बुरी संगत से दूर रहें। सेहत में बड़ा और सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपनी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखें। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। परिवार के लोगों को परेशान ना करें। आज किसी विपरीत मानसिक विचारों वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, अतः सचेत रहें। वाणी पर संयम आपको वाद-विवाद से बचा सकता है। कोई सुखद समाचार मिलने से पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। घर पर व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। किसी व्यक्ति से सामान्य परिचय गहरा बन सकता है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार आपको प्रसन्न रखेगा। प्रॉपर्टी सम्बन्धी कोई भी खास काम आज बिलकुल न करें। कोई बात आप को अंदर ही अंदर परेशान कर रही है। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज अपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी और आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को अपनी ओर जल्दी आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फोन पर सलाह लेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है। पार्टनर से मिली आलोचना गहरी चोट दे सकती है। सूर्य देव को अर्ध्य दे कर देसी घी का दीपक करें शुभ रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyबहुत सोच विचार करके आज आप निर्णय लेंगे और आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। नौकरी में आपके कार्यों की उच्चाधिकारियों द्वारा सराहना होगी। संबंधों में किसी प्रकार की कड़वाहट हो सकती है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाइन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : तो इस कारण से नही छुपा पाती महिला कोई भी बात, मिला हुआ है ये श्राप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button