राशिफल

राशिफल 18 नवंबर 2020 : आज किसी नए काम की शुरुआत इन जातकों के लिए रहेगी शुभ फलदायी, जबकि ये रहेंगे आर्थिक हानि से परेशान

Rashifal 18 November 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपनों के साथ का पूरा मजा लें क्योंकि ऐसा समय हमेशा नहीं रहता।  लोगों के साथ जान-पहचान भी बढ़ेगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोई धार्मिक यात्रा भी संपन्न हो सकती हैं। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिये बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन सराहनीय रहने के आसार हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है लेकिन संतुलित रहते हुए वातावरण को प्रफुल्लित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। किसी नए दोस्त से प्रस्ताव पा सकते हैं, जो आपको उलझा सकता है। निर्णय लेने में थोड़ा समय लें और अच्छी तरह से सोच विचार लें। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पठन-पाठन व लेखन आदि कामों में मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आपको अपने खर्चों में थोड़ी कटौति करनी पड़ सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल भी रहेंगे। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। व्यस्तता रहेगी। थकान संभव है कुछ समय आराम के लिए भी अवश्य निकालें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Lord Ganesh

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। आलस्य का त्याग करें। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बच सकते हैं। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बने हुए हैं। घर-बाहर उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए बेवजह लोगों से मिलना-जुलना नहीं चाहिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जिस नये काम की योजना बना रहे थे वह काम भी गति पकड़ेगा। थोड़ी सी हिम्मत करके आप सभी परेशानियों का हल आसानी से ढूंढ पाएंगे। नए व्यक्ति से किसी प्रकार का लेन-देन ना करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आज कोई चोट या दुर्घटना की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी कार्य में अवरोध आ सकता है, शांति से प्रयास करें सफलता मिलेगी। आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। विद्यार्थियों को भी अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। वाहन, मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। कोई सरप्राइज मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इस समय धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से काम लें। दूसरों के उकसाने में न आएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। भगवान गणेश की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आज कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन सभी चीजों का संतुलित करके रखना होगा। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। आर्थिक लाभ के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। गले की खराश और सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अगर आपको लग रहा है कि कुछ बातों को लेकर आपके और आपके परिवार के लोगों के बीच कोई अनबन चल रही है तो आज आपको उनको खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। निकट परिचित मिलने आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन इत्यादि मिल सकता है। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं, छोटे निवेश करना उचित रहेगा। घर में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में कोई बुजुर्ग हैं तो उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button