राशिफल

राशिफल 29 नवंबर 2021 : आज इन जातकों की मेहनत लाएगी रंग, रुके हुए काम पकड़ेंगे गति, भगवान शिव की कृपा दृष्टि करेगी इनको मालामाल

Rashifal 29 November 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। आईटी इंजीनियरों को करियर सम्बन्धी लाभ हो सकता है। आज क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत होगी। कुछ काम पूरे होने में देरी हो सकती है लेकिन वक्त पर काम पूरे भी होंगे। कठिन परिस्थिति से बिना डरे सामना करें। रुका पैसा प्रयास करने पर प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आप नौकरीपेशा हैं तो समय पर अपना टारगेट पूरा करने का दबाव आप पर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। मनमर्जी के मुताबिक व्यवहार करने की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है। पार्टनर की आपके प्रति नाराजगी भी बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं रखने की जरूरत है और दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके इलावा किसी के व्यव्हार से स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है और अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि रक्त विकार होने के योग है। मेडिटेशन और योगा में भी कुछ समय अवश्य दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि वालों का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही घरेलू कार्य के मामले में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसके इलावा स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोग आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में आपके मन में अचानक कई बदलाव आते रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करते रहे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बता दे कि इस राशि के लोगों की किसी नयी व्यक्ति से हुई जान पहचान काफी खास साबित हो सकती है, लेकिन आपके जीवनसाथी के काम में अधिक व्यस्त होने के कारण आप उदास हो सकते है। हालांकि अपने उत्साह को बनाएं रखे और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। बहरहाल परिवार के सदस्य कुछ खास चीजों की मांग कर सकते है और लम्बे समय से रुके कार्य संपन्न हो सकते है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों को अधिक अनुशासित नहीं होना चाहिए, क्यूकि आपके ऐसे व्यव्हार से आपके परिवार को परेशानी हो सकती है। इस समय अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्चा करें। वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। जमीन जायदाद अथवा वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए किसी पर ज्यादा विश्वास ना करें। कुछ अकस्मात खर्चे भी सामने आएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जितनी तेजी आपने काम की शुरुआत में रखी थी उसे आखिरी तक बनाए रखें। काम की वजह से यात्रा की संभावना है। यात्रा में अपेक्षा से ज्यादा खर्चा होने की वजह से पैसों की चिंता रहेगी। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे। मित्र व रिश्तेदारों से मिलना होगा। एक नये रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। मित्रो से आपको भेट मिलने की आशंका है। मन में बड़े विचार प्रदर्शित हो सकते है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के साथ झगड़ा हो सकता है लेकिन कुछ समय बाद मामला सामान्य हो जाएगा। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। इस समय अपनी दिनचर्या और खान-पान को अति व्यवस्थित रखना जरूरी है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। विरोधी आज परास्त होंगे। आप अनजाने में ही उनके विरुद्ध कार्यवाही कर बैठेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

कार्य की व्यस्तता के चलते समय देना मुश्किल हो जाएगा। जिसके चलते परिवार तनाव का माहौल बन सकता है। आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। नर्सिंगकर्मियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। जो कल तक आपके विरोध में थे, वे अब साथ आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप हर मुमकिन मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। अपनी इच्छाओं के साथ समझौता करना पड़ सकता है। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। आज आपको खट्टी चीजो के सेवन से बचना चाहिए। आंखों के चिकित्सकों के लिए समय अनुकूल सिद्ध हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button