खबरेंसामाजिक खबरें

हाथों की मेंहदी निकलने से पहले ही विधवा हो गई दुल्हन, दूल्हे की मानसिक स्थिति नहीं थी अच्छी 

इसमें कोई शक नहीं कि शादी के बाद हर लड़की की जिंदगी की नई शुरुआत होती है और शादी के बाद लड़की अपने पति के साथ खुशहाल जीवन के कई सपने देखती है। मगर आज जिस मामले के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, उसके बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। जी हां इस मामले में हाथों की मेंहदी निकलने से पहले ही दुल्हन विधवा हो गई और जिस घर में खुशियां चहक रही थी वहां मातम छा गया। दरअसल यह मामला मध्य प्रदेश के देवास जिले का है, जहां दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन ही पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

हाथों की मेंहदी निकलने से पहले दुल्हन हुई विधवा :

यहां हैरानी की बात ये है कि जब दूल्हे ने ऐसा किया तब दुल्हन सो रही थी। गौरतलब है कि देवास जिले के विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र में बोरखेड़ी गांव में रहने वाले युवक विजय कुमावत जिसकी उम्र तेईस वर्ष थी, उसका विवाह मंजू नाम की लड़की से हुआ था। बहरहाल शादी के दूसरे दिन दुल्हा दुल्हन घर में ऊपर दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। मगर फिर आधी रात को दुल्हा अपनी दुल्हन को सोता हुआ छोड़ कर तीसरी मंजिल पर चला गया। जी हां तीसरी मंजिल पर जाने के बाद दूल्हा कमरे में घुसा और वही पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।

शादी के दूसरे दिन दूल्हे ने दे दी अपनी जान :

फिर जब दुल्हन की नींद खुली तो वह अपने पति को कमरे में न पा कर उसे बाहर ढूंढने के लिए चली गई, लेकिन दुल्हन के कमरे का दरवाजा बाहर से लॉक था। जिसके बाद दुल्हन ने अपनी सास को फोन करके कमरे का दरवाजा खुलवाया और फिर सब लोग मिल कर दूल्हे की तलाश करने लगे। ऐसे में जब घर की तीसरी मंजिल का कमरा चेक किया गया तो हर किसी के होश ही उड़ गए। जी हां कमरे में अपने दूल्हे की लाश देख कर दुल्हन तो बेहोश ही हो गई। फिर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूल्हे की मानसिक स्थिति नहीं थी अच्छी :

बता दे कि दूल्हे के ऐसा करने की वजह किसी को समझ नहीं आई और घर का माहौल भी सुखद से दुखद हो गया। वही नई नवेली दुल्हन का हाल बहुत बुरा था, क्योंकि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसके साथ ऐसा होगा। इस बारे में विजय के घर वालों का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं रहती थी, लेकिन शादी के बाद वह अच्छा था। मगर फिर भी दूल्हे के फांसी लगाने की वजह अब तक सामने नहीं आई है और दूसरी तरफ पुलिस ने भी शव का पोस्टमार्टम करने के लिए उज्जैन भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस केस की जांच पड़ताल कर रही है। हालांकि हाथों की मेहंदी निकलने से पहले किसी दुल्हन का विधवा होना काफी दुखद बात है।

नोट : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इस लेख में निहित सभी चित्र प्रतीकात्मक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पापा ने बेटी को गिफ्ट की स्कूटी, लेकिन मिला ऐसा नंबर कि शर्म से पानी-पानी हुआ पूरा परिवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button