दिलचस्पलाइफस्टाइल

इस होली कपड़ों में लगाएं ये एक चीज, आसानी से छूट जाएंगे सब रंगों के दाग

आज देश भर में होली की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। हर कोई इस होली को बेहतर बनाने का प्रयास करने में लगा हुआ है। बता दें कि यह त्यौहार रंगो का त्यौहार है जहाँ हर कोई एक दुसरे को प्यार से गुलाल लगा कर पुराने गिले शिकवे दूर करता है। होली के दिन हर घर में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। बच्चों की किलकारियां हर तरफ खुशियों का माहोल बना देती हैं। वैसे तो यह त्यौहार दुनियाभर में मनाया जाता है लेकिन खास तौर पर भारत देश में इसे मनाने की परंपरा सदियों से चलती आ रही है। इस दिन को देवी देवताओं के इतिहास से भी जोड़ा जाता है। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है। खुशियों भरे इस दिन में बहुत से लोग रंगों की मस्ती में झूमते नाचते और गाते है साथ ही ठंडाई पी कर एक दुसरे को रंगों से नहलाते हैं। ऐसे में कईं बार ना चाहते हुए भी हमारे कपड़े खराब हो जाते है।

दरअसल, आज के इस मिलावटी युग में रंगों में भी कईं तरह के केमिकल मिलाये जा रहे हैं। जिन्हें कपड़ों पर लगाने पर वह जल्दी छूटते नही. ऐसे में यदि आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं तो यह खास लेख केवल आपके लिए है। आज हम आपको एक ऐसा अचूक उपाय बताने जा रहे हैं जो आपकी होली को और भी मजेदार बना देगा। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस होली ऐसा क्या किया जाए जिससे आपके कपड़ो पर लगे रंगों के दाग आसानी से छोट जाएँ और आपकी होली का रंग भी फींका ना पड़े तो आप होली खेलने से पहले एक चीज को अपने कपड़ों पर लगा लें। इसे लगाने से आपको कपड़ों के रंग को लेकर कोई परेशानी नही आएगी।

होली से पहले अपने कपड़ों पर लगा लें ये एक चीज :

हालाँकि होली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है यह दुश्मनों को भी आपका मित्र बनाता है। लेकिन इस त्यौहार के दौरान कईं बार हम ऐसे रंगों का उपयोग कर बैठते हैं जिनका असर कपड़ों पर कभी नहीं जाता और हमे काफी परेशानी उठानी पडती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खास चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप कपड़ों पर होली खेलने से पहले ही लगा लें तो आपको रंगों के दागों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इन दागों को आप घरेलू तरीके से घर पर ही निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको एक डिटर्जेंट पाउडर के साथ एसिडिक एसिड और फैब्रिक व्हाइटनर की आवश्यकता होगी।

बता दें कि एसिडिक एसिड एक ऐसा केमिकल है जिसकी सुगंध काफी स्ट्रोंग होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल आप किसी खुली जगह पर या फिर मुंह पर कपड़ा बाँध कर ही करें ताकि आपकी त्वचा को किसी तरह का कोई नुक्सान न पहुंचे। आप इसका इस्तेमाल दो तरीकों से कर सकते हैं। पहले तरीके के अनुसार आप दाग पर नींबू रगद कर उस पर एसिडिक एसिड लगा लें और फिर 10 मिनट तक कपड़े को ऐसे ही छोड़ दें। दस मिनट बाद अब आप इसे अच्छे डिटर्जेंट पाउडर के साथ धो लें। इसके लिए दूसरा स्स्बसे आसान तरीका यं है कि आप पानी में डिटर्जेंट विनेगर और व्हाइटनर एक साथ मिला लें और कपड़ों को लगभग दो घंटों तक इस पानी में रख दें। अब इन कपड़ों को धो लें आपके रंगों का दाग गायब हो जाएगा।

होली पर कैसे कपड़े पहने :

बहुत से लोगों के मन में एक सवाल होगा कि आखिर होली में कैसे कपड़े पहने जिन पर दाग धब्बे लगने का डर भी ना रहे तो यदि आपके दिमाग में भी यह सवाल चल रहा है तो चलिए जानते हैं इसका सही जवाब आखिर क्या हो सकता है।

1. होली पर कोशिश करें कि आपके कपड़े भडकीले ना हो। रंग बिरंगे कपड़ों की जगह आप होली पर सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करें। इस रंग पर दाग धब्बे आसानी से स्पॉट किए जा सकते हैं और फिर उन्हें साफ किया जा सकता है।
2. यदि आप महिला है तो आप होली पर सफेद कुर्ती या सूट पहन सकती हैं। होली खेलने के लिए साड़ी के इस्तेमाल को तरजीह न दें।
3. अगर आप पुरुष हैं तो सफेद कुर्ता पहन कर होली खेले यदि आपके पास सफेद कपड़े नही है तो आप हलके रंग के कपड़ों का चुनाव भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button