दिलचस्प

इन 3 राशि वाले लोग प्यार के नाम से घबराते है और करते है अरेंज मैरेज, कही आप भी तो नहीं इनमें से एक

कहते है कि लव या अरेंज मैरेज होना सब भाग्य का खेल है और वास्तव में वर्तमान समय में शादी होना ही किस्मत का खेल है। हालांकि वर्तमान समय में ज्यादातर लोग ऐसे होंगे जो केवल लव मैरेज करना ही पसंद करते है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते है जो प्यार के नाम से घबराते है और केवल अरेंज मैरेज करना ही पसंद करते है। जी हां ये 3 राशि वाले लोग प्यार के नाम से घबराते है और सीधे सीधे अरेंज मैरेज करने का रास्ता चुनते है। तभी तो ये लोग अपनी छवि भी एटीट्यूड वाली बना कर रखते है ताकि इन्हें कोई अप्रोच भी ना कर सके। तो चलिए अब आपको इन राशि वालों के बारे में विस्तार से बताते है।

ये 3 राशि वाले लोग करते है अरेंज मैरेज :

सिंह राशि : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सिंह राशि वालों का आता है, जो काफी साहसी और खुलेपन में जीना पसंद करते है। जी हां इन्हें किसी के साथ ज्यादा समय तक रिलेशनशिप में रहना पसंद नहीं होता और जब इन पर शादी करने का प्रेशर पड़ता है, तो ये अरेंज मैरेज करना ही पसंद करते है। हालांकि यहां अच्छी बात ये है कि अगर ये एक बार किसी का हाथ थाम ले तो उनका साथ कभी नहीं छोड़ते और जीवन भर अपने पार्टनर का साथ निभाते है।

कन्या राशि : अब अगर कन्या राशि वालों की बात करे तो ये लोग काफी समझदार होते है और दूसरों के अनुभव से काफी कुछ सीखते है। ऐसे में अगर ये अपने आस पास के लोगों के बुरे रिलेशनशिप देख ले तो इनके मन में प्यार को लेकर गलत धारणा बन जाती है। जी हां ऐसी स्थिति में इन्हें लगता है कि अगर ये प्यार में पड़े तो इन्हें भी धोखा मिल सकता है, जिसके चलते ये अरेंज मैरेज करते है और जीवन भर उसी रिश्ते को निभाते है।

किस महीने में जन्मी स्त्रियां

धनु राशि : अब आखिर में हम अगर हम धनु राशि वालों की बात करे तो ये लोग प्यार में किसी भी तरह का रिस्क लेना पसंद नहीं करते और एक बार अगर ये किसी के साथ अटैच हो जाएं तो जीवन भर उसी के साथ अपना रिश्ता निभाते है। मगर इन्हें इस बात का डर होता है कि किसी से अटैच होने के बाद अगर वह उन्हें नहीं मिला तो ये कैसे जिएंगे। यही वजह है कि ये लोग परिवार की मर्जी से शादी करना ज्यादा पसंद करते है, ताकि दिल टूटने का कोई रिस्क ही न रहे। तो ये 3 राशि वाले लोग प्यार से दूर भागते है और अरेंज मैरेज करना ही पसंद करते है।

यह भी पढ़ें : अगर कुंवारों को ऐसे सपने आएं तो समझ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button