दिलचस्पवायरल

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी में सितारों को इसलिए परोसना पड़ा था खाना, विश्व सुंदरी ऐश्वर्या भी परोस रही थी खाना

वैसे तो मुकेश अम्बानी और उनका परिवार हमेशा से ही अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहा है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अम्बानी परिवार की पार्टियां भी खूब सुर्खियां बटोरती है। फिर भले ही वो किसी त्यौहार की पार्टी हो या शादी का जश्न हो, लेकिन अम्बानी परिवार की हर चीज शानदार होती है। हालांकि मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा की शादी हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज हम आपको ईशा अम्बानी से जुडी एक बात बताना चाहते है। जी हां क्या आप जानते है कि ईशा की शादी में कई फिल्मी सितारों ने खाना परोसा था, लेकिन इतने बड़े फिल्मी सितारों ने खाना परोसने का काम क्यों किया था, इसकी वजह शायद आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते है।

मुकेश अम्बानी की बेटी

ईशा अम्बानी की शादी में आखिर फिल्मी सितारों ने क्यों परोसा था खाना :

बता दे कि ईशा अम्बानी की शादी में करीब पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था और कई फिल्मी सितारों ने तो मेहमानों का बढ़ चढ़ कर स्वागत भी किया था। इस शादी में देश और दुनिया भर की कई प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुई थी और ऐसे में ये शादी हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई थी। जहाँ एक तरफ शाहरुख और सलमान खान डांस कर रहे थे, वही दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन और बाकी फिल्मी सितारे भी शादी का मजा उठाते हुए नजर आ रहे थे। मगर इस शादी में सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि अमिताभ बच्चन, आमिर खान और ऐश्वर्या जैसे बड़े फिल्मी सितारे खुद खाना परोस रहे थे और इस बात से कई आम लोग हैरान थे।

अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर बताई थी वजह :

फिर जब लोगों ने इस बारे में ट्विटर पर सवाल किया, तो इसके जवाब में अभिषेक बच्चन ने कहा कि असल में खाना परोसना गुजराती शादी की रस्मों का ही एक हिस्सा है और सभी फ़िल्मी सितारे इस रस्म को निभा रहे थे। इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने बताया कि इस रस्म को सज्जन घोट कहा जाता है। जिसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथों से खाना परोसते है। हालांकि गुजराती रस्म में फिल्मी सितारों द्वारा खाना परोसने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फिल्मी सितारों की तस्वीरें :

मुकेश अम्बानी की बेटी

गौरतलब है कि ईशा अम्बानी की शादी मुकेश अम्बानी के शाही निवास एंटीलिया में हुई थी और इस शादी की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई थी। यहाँ तक कि मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा की शादी के खास मौके पर अम्बानी निवास को दुल्हन की तरह सजाया गया था और ईशा अम्बानी की शादी का कार्ड भी लोगों को खूब पसंद आया था। इसके इलावा इस शादी की फंक्शन और रस्में कई दिनों तक चलती रही थी और इस दौरान सभी फिल्मी सितारों ने खूब मस्ती भी की थी। ऐसे में बॉलीवुड सितारों की डांस करते हुए और मस्ती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी। फिलहाल बॉलीवुड सितारों की खाना परोसते हुए कुछ खास तस्वीरें आप यहाँ देख सकते है।

यह भी पढ़ें : अपने बेटे की बहुओं से भी कई गुना खूबसूरत लगती है ये बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ, देखें सास और बहू की तस्वीरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker