दिलचस्पफैशन

तो इसलिए नहीं होती लड़कियों की शर्ट पर जेब, बहुत कम लोग जानते है इसके बारे में

आधुनिक समय में लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं है। अब लड़कियां केवल घर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि घर से बाहर निकल कर काम भी करती है और लड़कों की तरह टिप टॉप कपड़े भी पहनती है। बता दे कि जो लड़कियां बाहर काम करती है वो ज्यादातर शर्ट्स, टीशर्ट्स, ट्राउजर, जीन्स आदि सब ही पहनती है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि लड़के और लड़कियों के कपड़ों में थोड़ा बहुत अंतर जरूर होता है। जैसे कि लड़कियों की शर्ट्स पर जेब नहीं होती, जब कि लड़कों की शर्ट्स बिना जेब के नहीं होती। मगर क्या आप इसकी वजह जानते है। अब जाहिर सी बात है कि हर चीज की कोई न कोई खास वजह तो जरूर होती है। तो ऐसे में इसकी भी कोई खास वजह तो जरूर होगी।

लड़कियों की शर्ट्स पर जेब

इस वजह से नहीं होती लड़कियों की शर्ट्स पर जेब :

वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं बल्कि काफी अजीबोगरीब सी वजह है। दरअसल ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों के लिए उनके शरीर की बनावट काफी अहम होती है। ऐसे में अगर उनकी शर्ट्स पर जेब होगी, तो वे जेब में कोई न कोई चीज तो जरूर डालेंगी। जिसके कारण उनके शरीर की बनावट खराब दिखेगी। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो महज लड़कियों की शर्ट्स पर जेब होने से उनकी सुंदरता खराब हो जाएगी। अब कहने को तो लड़कियों की सुंदरता पर सवाल उठाना काफी गलत बात है, लेकिन सिर्फ जेब की वजह से उनकी सुंदरता कम हो जाएगी ये असल में काफी अजीबोगरीब सी है। मगर यही सच है।

लड़कियों की शर्ट्स पर जेब

लड़कियों ने किया था इसका विरोध :

गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर लड़कियों ने भी काफी विरोध किया था। जी हां उनका कहना था कि लड़कियां जैसे चाहे वैसे कपड़े पहन सकती है और उनके कपड़ों की वजह से उनकी सुंदरता को जज करना गलत है। तब कही जा कर ये माना गया था कि लड़कियों की शर्ट्स पर पॉकेट लगाना या न लगाना ये लड़कियों की मर्जी पर ही निर्भर करता है। शायद इसलिए आज कल लड़कियों की शर्ट्स पर भी पॉकेट होती ही है।

लड़कियों की शर्ट्स पर जेब

दोस्तों आपको क्या लगता है कि क्या ये वजह सही है या गलत, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें : लड़कियों को डिप्रेशन में धकेल रहा है इंटरनेट, कही आप ना हो जाए शिकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button