बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन सितारों की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखने को तरसते है फैंस, लेकिन कभी नहीं करते ये एक साथ काम

बॉलीवुड में फिल्म हिट बनाने के लिए हीरो हीरोइन की जोड़ी भी हिट होनी चाहिए। पर्दे पर अक्सर फैंस हिट जोड़ियां ही देखना पसंद करते है। बॉलीवुड ने कई ऐसे हिट मूवीज दिए है जिससे आज भी लोग उन जोड़ियों को याद करते है जैसे रेखा और अमिताभ, काजोल और शाहरुख और कई अन्य भी इस लिस्ट में शामिल है। मगर कई ऐसे भी सेलिब्रिटी रहे है जो सफल है लेकिन उनकी जोड़ी नहीं बन पाई है। हम आपको ऐसी ही इंडस्ट्री की जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी जोड़ी को फैंस चाह कर भी अब तक तक देख नहीं पाए हैं।

सलमान खान-कंगना रनौत :

सलमान और कंगना की जोड़ी कभी पर्दे पर देखने को नहीं मिली है। सलमान खान ने यूं तो कई सितारों को लॉन्च किया है मगर उन्होंने कंट्रोवर्सी क्वीन के साथ कभी फिल्म में काम नहीं किया। सलमान ने बॉलीवुड की हर बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ काम किया है मगर कंगना रनौत के साथ उनकी कोई फिल्म नहीं बनी।

अक्षय कुमार-रानी मुखर्जी :

बॉलीवुड के खिलाड़ी और इंडस्ट्री की रानी दोनो 90 के दशक के पसंदीदा सेलेब्रिटी थे। मगर किन्हीं कारणों से अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया है।

शाहरुख खान-आमिर खान :

बॉलीवुड के तीन खान कहे जाने वाले शाहरुख, सलमान और आमिर ने एक दूसरे के साथ फिल्म बनाई है लेकिन आमिर और शाहरुख की जोड़ी को एक साथ कभी नहीं देखा गया है।

सलमान खान-दीपिका पादुकोण :

बता दे की सलमान और दीपिका की जोड़ी को कई बार टीवी रियलिटी शो में देखा गया है लेकिन दोनो ने कभी भी एक साथ कोई फिल्म में काम नहीं किया है।

गोविंदा-काजोल :

बॉलीवुड के दो चुलबुले एक्टर्स यानी कि गोविंदा और काजोल अपने समय में बहुत हिट थे। दोनो के इतने पॉपुलर होने के बावजूद दोनों ने कभी भी एक साथ कोई फिल्म में काम नहीं की है। भले ही बाद में गोविंदा और काजोल के फोटोशूट के दौरान दिखाई दिए थे मगर पर्दे पर कभी नहीं दिखे।

आमिर खान-ऐश्वर्या राय :

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस हमेशा इंतजार करते रहे मगर यह संभव नहीं हो पाया। दोनो स्टार्स को कभी एक साथ पर्दे पर नहीं देखा गया था और ना ही अब देखा गया है।

कैटरीना कैफ-शाहिद कपूर :

शाहिद और करीना दोनो ने कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी है। ‘जब वी मेट’, ‘कबीर सिंह’ शाहिद कपूर की कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से है। कैटरीना ने भी पर्दे पर खूब धूम मचाए है लेकिन दोनो की जोड़ी को कभी एक साथ नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड में आने से पहले बिना प्लास्टिक सर्जरी कुछ ऐसी दिखती थी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, तस्वीरें आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker