राशिफल

मासिक राशिफल दिसंबर 2020 : इन राशियों के लिए अनेक शुभ अवसर लेकर आएगा यह महीना, जबकि इनके लिए रहेंगी चुनौतियाँ, जानिए अपना भाग्यफल

Masik Rashifal December 2020 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal December 2020

मासिक राशिफल दिसंबर 2020

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर हम मेष राशि वालों की बात करें तो इनके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। बता दे कि इस समय आपके लिए किसी भी विदेशी योजना को लेकर निवेश करना बिलकुल भी सही नहीं होगा। व्यापारियों को इस दौरान व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं। आपकी लव लाइफ बेहतर बनेगी इस वजह से आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे।

उपाय : आपको रविवार के दिन गाय को गुड़ और आटा खिलाना चाहिए।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 8, 1

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

करियर की बात की जाए तो यह महीना आपके पक्ष में नजर आता है। स्थिति आपके अनुकूल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। इसलिए अपने काम के प्रति सावधान और ईमानदार बने रहें। आर्थिक तौर पर आपके लिए यह महीना मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। इस महीने बुखार, खांसी, शरीर में दर्द, सीने में जलन, जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें भी उस दौरान किसी खास से मिलने का मौका मिल सकता है।

उपाय : मंगलवार को बंदरों को केला अथवा चूरमा का भोग लगाना चाहिए।

शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 7, 19

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने विचारों में सकारात्मकता का भाव रहेगा। पहले किया गया निवेश लाभ दिखाएगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए ठोस व सकारात्मक कदम बढ़ाएंगे। यह समय अपनी योग्यताओं को बढ़ाने का भी रहेगा। पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का समय है। परिवार से दूर रह रहे लोगों को घरवालों से मुलाकात करने के कई मौके मिलेंगे। किसी के सामने गलत शब्दों का प्रयोग करने से परहेज करें। सेहत को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित रहते हैं। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा।

उपाय : आपको प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए तथा सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए माणिक्य रत्न रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

शुभ रंग : नीला, हल्का भूरा।
शुभ अंक : 3, 8

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer Astrology

आपको किसी बीमार की सेवा करनी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे। बेहतर ओहदे और सैलेरी के साथ नई नौकरी मिलने की भी संभावना बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ कुछ खटपट हो सकती है लेकिन इस बात को लेकर चिंता न करें, इस खटपट के कारण संबंधों में कोई प्रतिकूल बदलाव नहीं आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बड़ी क्षति का सामना करना पड़ जाएगा। कोई व्यक्ति एक महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है, यह सलाह आपको जीवन में काफी काम आने वाली है।

उपाय : आपको मछलियों को दाना डालना चाहिए।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक : 5, 7

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 17

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो इस महीने आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है लेकिन नियमित खान-पान तथा शारीरिक अभ्यास के द्वारा किसी बड़ी समस्या से बच सकते है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो इस दौरान आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कोई व्यक्ति एक महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। यह सलाह आपको जीवन में काफी काम आने वाली है। नौकरी में आपको सावधानी बनाए रखनी होगी, किसी षड़यंत्र में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है।

उपाय : किसी गरीब को गर्म कपडे दान करें।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 9

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, आपको छुपकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ लोगों का इस दौरान मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। इस महीने आप अच्छा धन अर्जित कर पाने में सफल होंगे। आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। आपके पिताजी का स्वभाव थोड़ा सा तीखा हो सकता है। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

उपाय : पक्षियों के लिए अन्न और जल का रखरखाव करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, नीला।
शुभ अंक : 6, 8

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आप कार्य को लेकर आप काफी गंभीरता दिखा सकते हैं। इस महीने आपको किसी बोझ या अनचाहे साथी से भी छुटकारा मिल सकता है। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहने वाली है। इस महीने ना केवल आप अच्छा धन कमा पाएंगे, बल्कि आप उसे जोड़ पाने में भी सफल रहेंगे। इस महीने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से समझदारी बरतनी होगी, क्योंकि इस समय स्थिति सही नहीं हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से जागरूक रहें और समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराते रहें। पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है।

उपाय : आपको सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए और प्रतिदिन कुत्ते को रोटी डालें।

शुभ रंग : भूरा, मैरून।
शुभ अंक : 5, 7

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

इस महीने आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। धन पक्ष की बात करें तो इस माह में धन का आगमन बना रहेगा, परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा। आइए नजर डालते हैं आपके करियर पर, तो आपको बता दें विधार्थियों के लिए समय थोड़ा कष्टकारी है सयम बनाएं रखें। व्यापारियों को इस महीने मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपको स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित होना पड़ सकता है, जिनमें विशेष तौर पर मानसिक तनाव, सिर दर्द, बुखार, शरीर में दर्द, ऐंठन, पेट में खराबी, पैरों में दर्द जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी में आपको सावधानी बनाए रखनी होगी, किसी षड़यंत्र में न पड़ें। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ रही है। आपका अपने मित्रों से मनमुटाव हो सकता है।

उपाय : भगवान विष्णु की नियमित आराधना करना और उन्हें पीला चंदन चढ़ाना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 7

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। यदि आपके करियर की बात की जाए तो इसमें आपको अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। मेहनत पर ध्यान दें सभी काम बनते चले जायेंगे। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह महीना अधिक अनुकूल नहीं है, क्योंकि आपके रिश्ते में गलतफहमियों का दौर आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में बात की जाए तो, यह महीना आपके स्वास्थ्य को लेकर काफी ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो, यह महीना काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है।

उपाय : गरीबों को मुफ्त में दवाइयाँ वितरित करें।

शुभ रंग : हरा, गुलाबी।
शुभ अंक : 2, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। अगर आपने किसी से कर्ज लिया है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के नजरिए से यह महीना आपके लिए कुछ कमजोर रहने की तरफ इशारा कर रहा है। अपने खान-पान पर ध्यान दें और व्यायाम करें। आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। प्रेम जीवन की बात की जाए तो आपके लिए महीना ठीक-ठाक रहेगा।

उपाय : शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : हल्‍का पीला, केसरीया।
शुभ अंक : 3, 8

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

महीने की शुरुआत में आपका मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन आखिर तक बेहतर महसूस करेंगे। इस माह धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिये आप कोई नयी तरकीब लगा सकते हैं। ऐसा भी संभव है कि आपकी यह तरकीब काम कर जाए और आप धन कमाएं। नौकरी पेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की उम्मीद है। इस महीने आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको अपने साथ-साथ इस महीने अपने घर के लोगों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरुरत होगी। इस राशि के सिंगल लोगों को किसी दोस्त की मदद से अपना प्रेमी मिल सकता है। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है।

उपाय : गौशाला में अन्न और धन का दान आपके लिए बेहतर रहेगा।

शुभ रंग : नीला , गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के विद्यार्थियों को इस माह बहुत सोच समझकर चलना होगा, आपका गलत व्यवहार आपके लिये ही घातक सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ इस दौरान आपकी नजदीकियां बढ़ेगी। करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहने की जरुरत है। इस माह आपको घुटनों और हाथों में कुछ परेशानी हो सकती है।

उपाय : प्रतिदिन सुबह के समय श्री विष्णु स्तुति का जाप करें।

शुभ रंग : आसमानी, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 11

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते है घरों के दरवाजे पर लगने वाले इन मांगलिक चिन्हों के महत्व को, जाने क्या है इनका मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button