दिलचस्पबॉलीवुड

ख्वाबों की दुनिया जैसी है ऐश्वर्या और जूनियर बच्चन की प्रेम कहानी, जानें पहली मुलाकात से शादी तक का सफर

अभिषेक ऐश्वर्या की प्रेम कहानी : इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। हालांकि इनकी प्रेम कहानी में कई उतार चढ़ाव आएं, लेकिन इन दोनों ने हर मुश्किल का डट कर सामना किया और यही वजह है कि शादी के इतने सालों बाद भी इनका प्यार कायम है। तो चलिए आपको भी बताते है कि आखिर अभिषेक ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई और इनकी जिंदगी में क्या क्या मुश्किलें आई।

 अभिषेक ऐश्वर्या की प्रेम कहानी

ऐसे हुई अभिषेक ऐश्वर्या की पहली मुलाकात :

बता दे कि ये दोनों साल 2000 में ढाई अक्षर प्रेम के फिल्म के सेट पर मिले थे और फिर दोनों ने दूसरी फिल्म कुछ न कहो में भी एक साथ काम किया। आपको जान कर हैरानी होगी कि तब ये दोनों केवल अच्छे दोस्त थे। जी हां असल में अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया के सेट पर उनसे मिले थे और इस फिल्म में अभिषेक के खास दोस्त बॉबी देओल ने काम किया था। मगर वो इन दोनों की महज एक औपचारिक मुलाकात थी।

पहली ही नजर में

 

फिल्म के प्रीमियम के बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को किया था प्रपोज :

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि तब ऐश्वर्या का सलमान के साथ अफेयर चल रहा था और अभिषेक की करिश्मा कपूर के साथ सगाई हो चुकी थी। हालांकि बाद में अभिषेक की सगाई भी टूट गई और ऐश्वर्या का सलमान के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया। इसके बाद साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक को एक दूसरे के साथ काफी समय बिताने को मिला, क्यूकि इस दौरान दोनों ने गुरु, उमरावजान और धूम 3 जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन ने अपने प्यार का इजहार पहले किया था। जी हां टोरंटो में गुरु फिल्म के प्रीमियम के बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था और फिर ऐश्वर्या ने भी फौरन हां बोल दिया। जिसके बाद दोनों मुंबई वापिस आएं और दोनों ने शादी कर ली।

 अभिषेक ऐश्वर्या की प्रेम कहानी

ऐश्वर्या की कुंडली में था मांगलिक दोष :

हालांकि शादी से पहले दोनों के रिश्ते में कई मुश्किलें आई, जैसे कि ऐश्वर्या की कुंडली में मांगलिक दोष था, जिसे दूर करने के लिए पहले उनकी शादी पेड़ से करवाई गई। इसके इलावा ऐश्वर्या ने धूम 3 फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ बो;ल्ड कि;सिंग सीन दिया था, जो बच्चन परिवार को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। मगर फिर भी ये छोटी छोटी दिक्क्तें ऐश्वर्या और अभिषेक को एक होने से नहीं रोक पाई और आखिरकार उनकी शादी हो ही गई। बहरहाल ऐश्वर्या और अभिषेक की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। तो इस तरह से अभिषेक ऐश्वर्या की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई और बड़े ही अनोखे तरीके से दोनों की शादी संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें : तो इसलिए करिश्मा कपूर को छोड़ ऐश्वर्या को बहु बनाया जया बच्चन ने, कहानी है दिलचस्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button