राशिफल

राशिफल 9 जून 2023 : आज इन जातकों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद, करियर में मिलेगा मनचाहा परिणाम, घर परिवार में रहेगी सुख शांति, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 9 June 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका काफी समय से अटका काम पूरा हो सकता है। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी। आलस्य को त्यागकर कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का दिन है। आपको सुख और आनंद और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, काम में सफलता मिलेगी। कोई आपको भड़काने की कोशिश भी कर सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुसंगति से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। अचानक से धन लाभ होगा। इससे आर्थिक स्थिति संतुलित होगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने कैरियर पर ज्यादा ध्यान दें। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। परिस्थिति कठिन है लेकिन सकारात्मकता बनाए रखने की जरूरत होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मन में कुछ नया शुरू करने की प्रबल उत्सुकता रहेगी। लेकिन एक बार में एक ही काम करें और केवल छोटे कदमों से आगे बढ़ें। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति अर्जित कर पाएंगे। कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से आप जिन परेशानियों से जूझ रहे हैं उससे अब आपको छुटकारा मिलने वाला है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

काम का बोझ भले ही आप पर आज अधिक होगा लेकिन पूरी मेहनत के साथ आप काम को अंजाम तक आसानी से पहुंचा देंगे। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रहेगी। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण या राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात भी होगी जो कि लाभदायक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग को अपने मेहनत द्वारा लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुकसान हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। धन सम्बन्धी बड़ा लेन-देन कर सकते हैं। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है। अभी जो कुछ है उसमें संतुष्ट रहे। समय का सदुपयोग करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप जीवन में आगे बढ़ने की राह में अग्रसर रहेंगे। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। घर में लोगों का आना जाना रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि से तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिन की शुरुआत में भागदौड़ जैसी स्थिति रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कुछ विपरीत परिस्थितियां बन सकती हैं, लेकिन आप उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा। गौशाला में पानी के लिए धनराशि दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी होगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के लिए आप कहीं घूमने जा सकते हैं। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजार सकेंगे। कोर्ट-कचहरी या स्थायी संपत्ति की झंझट में न पड़ें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कठिन रहेगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। कोई आपको पथ से गुमराह करने की कोशिश कर सकता है लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें फिजूलखर्च हो सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कोर्ट कहचरी से आपके पक्ष में न्याय आएगा। मेहनत आपकी रंग लाते हुए देखने को मिल सकती है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजनायें बनायेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा पूरा ध्यान रखें। आप अपने जमीन-जायदाद के पेपरों को संभाल कर रखें। किसी मशीनरी का प्रयोग करते समय और वाहन चलाते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। काम से संबंधित बनाई गई योजना को वास्तविकता का रूप देने के लिए योग्य व्यक्तियों का साथ मिल पाएगा। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपकी रचनात्मकता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button