राशिफल

राशिफल 29 मई 2021 : आज इन जातकों पर बेहद खुश रहेंगे भगवान शनि, चमक सकती है किस्मत, होंगे मालामाल, लेकिन इन पर रह सकता है विपरीत चाल का असर

Rashifal 29 May 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज खुद को भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। आलस छोड़कर पूरी उर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों को करें। आपको फीजूल खर्ची से बचना चाहिए। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। पढाई लिखाई में मन लगाना मुश्किल होगा। आपको इस समय सामाजिक दूरी बना कर रखना होगा। खान पान पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप शायद कुछ चिंतित सा महसूस करेंगे। रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। आप पढ़ाई एवं लिखाई के मामलों में आगे रहेगे। जिन्दगी के महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर दें, लापरवाही न करें। रुपए-पैसे के मामले की वजह से किसी निकट संबंधी से मनमुटाव होने की भी आशंका है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। किसी महिला पर आप धन खर्च कर सकते हैं। जो जातक शादीशुदा है उन्हें अपने ससुराल पक्ष से किसी भी तरह के विवाद में आने से बचना चाहिए। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है। जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। पीपल पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं को सुलझाने में योगदान दें। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी भी नई योजना पर अमल करने के लिए समय पक्ष में नहीं है। ऑफिस के कामों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह बेहतरीन साबित होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत का भी ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआपको अपने आसपास के हर व्यक्ति से विनम्रता और मन से बात करने की आवश्यकता है। सितारे एक पारिवारिक झगड़े का संकेत दे रहे है। आपको दूसरों के साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए और अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जिन बातों की चर्चा आपके और परिवार के द्वारा टाली जा रही थी, उस बात के बारे में विचार-विमर्श होगा। सेहत में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय ग्रह गोचर कुछ बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है, सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बड़े भाई के साथ तालमेल के मामले में अतिरिक्त सजगता बरतें। किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपकी छवि को सशक्त और स्पष्ट बनाने वाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आप किसी भी किसी भी समस्या से बच निकलने में काफी चतुर है। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु जल्दी ही आप सहज हो जाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। बाहरी वातावरण में कम से कम जाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रहेगा। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ बातों में संयम ना होने के कारण आप जल्दबाजी में निर्णय लेंगे, जिसके कारण काम और जटिल हो सकता है। मन की चंचलता और गुस्से पर काबू करना होगा। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyपुरानी बातों को याद करके कुछ बातों से संबंधित पछतावा हो सकता है, लेकिन उन्हें बदल पाना अब संभव नहीं है। कुछ लोग आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। काम से संबंधित लिए हुए लोन के कारण आर्थिक चिंता सता सकती है। शनि देव को काले कपड़े में काले तिल बांध कर चढ़ाएं शुभ रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button