राशिफल

राशिफल 9 दिसंबर 2021 : इन जातकों के लिए मंगलकारी रहेगा आज का दिन, भगवान विष्णु करेंगे कृपा दृष्टि, मिल सकती है अचानक कोई अच्छी खबर, लेकिन इनको रहना होगा सावधान

Rashifal 9 December 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।सहयोग और आशीर्वाद लेते रहें और प्रयास करें कि कोई आपसे नाराज न हो। जीवनसाथी का व्यवहार मधुर रह सकता है। भावनाओं में बह कर मह्त्त्वपूर्ण कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने काम से मतलब रख कर बता दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नए कार्यों का प्रारंभ अभी नुकसानदायक रह सकता है। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। आप किसी ऐसे व्यक्ति को याद कर सकते हैं जिसके साथ आपकी दोस्ती थी। लापरवाही भरा रुख न रखें। आपका रवैया टालते रहने का है, जो ठीक नहीं है। अगर घर बदलने जैसी कोई योजना बन रही है तो आज उस विषय पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

रानी गलतियों से सीखने की जरूरत है। खुद के विचार और विश्वास में संतुलन रखकर काम करने की जरूरत होगी। ओवर कॉन्फिडेंस में आकर जोखिम लेने से बचें। खान-पान में भी संयमित रहना जरूरी है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। आपको उनके स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। आज आपके मन में आज बहुत सारे विचार आने वाले हैं, उन पर अमल करने की योजना बनाएं। आज भोजन में अनियमितता न रखें। कर विभाग के अधिकारियों के लिए अधिक श्रम का समय रह सकता है। बचत पर अतिरिक्त बल दें। शादीशुदा जातकों के लिए अभी समय कमजोर है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख्यालों के प्रति उत्साही होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें।  कार्यक्षेत्र में दूसरों पर डिपेंड ना रहकर सभी फैसले खुद ही लें तो उचित रहेगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। सगे-संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप खुद के प्रति सकारात्मक नजरिया बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आज के दिन नौकरी में आपकी तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। इस समय व्यवस्थित दिनचर्या और संयमित खानपान को रखना अति आवश्यक है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी। कहीं से भोजन हेतु निमंत्रण प्राप्त हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। सामाजिक प्रसंग में आप अच्छा सहयोग देने वाले है। आपके व्यक्तिगत काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी विवाह समारोह में जाने का अवसर मिलेगा तथा निकट संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी। सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं मैं आपका योगदान और निष्ठा की वजह से आपके मान सम्मान व यश की वृद्धि होगी। आने वाले समय में रिश्तेदारी की ओर से आपको अच्छे प्रसंग में जाने का न्यौता मिलने वाला है। धन के मामले में आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें, यदि किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो टाल दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके द्वारा किए गए कार्य भविष्य के लिए फायदेमंद होंगे। किसी दूर रहने वाले संबंधी से बात-चीत आत्मबल देगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। परिजनों से विरोध संभव हो सकता है। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उत्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय मेडिटेशन में समय व्यतीत करना उचित रहेगा। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े कार्य संपन्न होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी काम की शुरुआत में योग्य लोगों का साथ न मिलने के कारण काम अधिक जटिल बनने की बन सकता है, लेकिन आप हार न मानते हुए अपने प्रयत्न जारी रखेंगे। अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बढ़िया है। आप अपने माता-पिता की देखभाल करने में समय बिता सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी एकाग्रता चरम पर होगी और एक साथ कई काम भी संभालने पड़ सकते हैं। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन में बेहद अच्छा समय रहेगा। नई गतिविधि शुरू करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा वैवाहिक जातक अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको किसी नए व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा लेकिन कोई निर्णय न लें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। आपको अपने आसपास के लोगों से सराहना मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button