राशिफल

राशिफल 8 जून 2021 : आज इन राशियों की धन संपत्ति में होने वाली है बढ़ोतरी, कोई मन मांगी मुराद भी पूरी करेंगे भगवान बजरंग बलि हनुमान, जानिए अपना भाग्यफल

Rashifal 8 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। अनावश्यक यात्रा रद्द कर दें। उत्तम मित्रों तथा स्नेहीजनों से मिलन होगा। अपने मन के भावों को दबाएं नहीं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करें। विचारों के साथ-साथ काम करने पर भी ध्यान देते रहें। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी विनम्रता की वजह से संबंधियों और मित्रों के बीच आपका उचित मान-सम्मान बना रहता है। आज भी किसी मुश्किल काम को परिश्रम द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बहन भी आप से किसी तरह की सहायता की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपके स्वभाव की वजह से ही कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। नजदीकी संबंधियों व मित्रों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। बेहतर होगा कि बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना हो। ध्यान रखें कि जाने-अनजाने में आप अपनी कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक कर सकते हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी भी बात से अधिक परेशान न हों, उसे एक नए दृष्टिकोण से देखेंगे तो बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें। परिवार सहित कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। पिछले कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानी से भी राहत मिलेगी। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। मानसिक थकान रहेगी, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन कार्य के प्रति आपका अधिक रुझान रहेगा, वहीं दूसरी ओर तनावपूर्ण स्थितियों को बड़ी आसानी से निपटा सकेंगे। घर में पेड़ लगाएं और उनकी देख-रेख भी करनी चाहिए। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। दूसरों की आलोचना और बुराइयां करने में अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करें। नौकरी में फाइनेंस संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। गलती होने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyजो भी काम आप करना चाहते हैं, उसमें लोगों का साथ आपको तुरंत नहीं मिलेगा। इसलिए किसी से भी अधिक अपेक्षा न रखकर काम करते रहें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। कोशिश करने पर प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके साथ कोई बहुत आश्चर्यचकित करने वाली बात भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें, अन्यथा भारी नुकसान की संभावना है। आज सुख भाव में सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं देंगी। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे।  एसिडिटी की वजह से बेचैनी महसूस होगी। अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थी वे भी किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। संतान के प्रति दुखी हो सकते हैं। आर्थिक कार्य में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों में कटौती करने से आपकी आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। सेहत को ठीक रखने के लिए योगाभ्यास और खानपान पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी जरुरी काम में थोड़ी भूल-चूक हो सकती है। आज आप सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों को लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

उच्च अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। गारमेंट के कारोबारियों को लाभ हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस समय वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। घर-परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button