राशिफल

राशिफल 12 अप्रैल 2021 : आज इन राशियों पर प्रसन्न रहेंगे भगवान शिव, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, लेकिन इनको करनी पड सकती है ज्यादा भागदौड़

Rashifal 12 April 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अटके हुए मसले सुलझ सकते हैं। आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। कुछ समय से आपको जिस वस्तु की तलाश थी वह आज हासिल हो जाएगी। काम के साथ-साथ अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। कार्यों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिसको लेकर तैयार रहना है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भाग्य पूरी तरह साथ देगा, अवसर का लाभ उठाएं और अटके हुए काम को पूरा करें। किसी खास परिजन के यहां आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। इस बात का ख्याल रखें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं वह आपके विश्वासपात्र है या नहीं। जो लोग ज्वैलरी के व्यापार से जुड़े हैं उन्हे सतर्कता बरतने की जरुरत है। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानी बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप नई जिम्मेदारियों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। नींद ना आने से आपको थकान और चिड़चिड़ाहट महसूस हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थिति सामान्य ही बनी रहेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर के बुजुर्ग आपका साथ देंगे। किसी रुके हुए काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखना ही उचित होगा। सिर दर्द जैसी परेशानी सता सकती है।  प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी अच्छी जगह पर डिनर का प्रोग्राम बनाएं, इससे आपका तनाव काम होगा ।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। आपको रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करने पर आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyभाग्य का सितारा कमजोर होने से कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। परिवार के साथ आने वाले दिनों में कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रुका हुआ धन वापस मिलेगा। व्‍यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य में अभी थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी पर कुछ विचार हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद को टालने की कोशिश करें। इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने कार्यों को सहज तरीके से संपन्न करें। सुरक्षित भविष्य के लिए आपको अपने बजट को बुद्धिमानी से प्रबंधित करने की आवश्यकता है। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। किसी विशिष्ट प्रवेश परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को अनुकूलता रह सकती है। गाय को गुड़-रोटी दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस दौरान आपकी कथनी और करनी में भी अंतर देखा जा सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। बात करते समय आपको सावधान रहने की जरूरत है। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर होंगे। छोटे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। ज्यादा भागा-दौड़ी की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति की वजह से काम बिगड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। घर में प्रिय अतिथियों का आगमन हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान ना दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज काफी संभलकर रहना होगा। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है।  कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button