राशिफल

राशिफल 6 नवंबर 2022 : आज इन जातकों के लिए शुभ रहेगी दिन की शुरुआत, भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से बन सकती है भविष्य संबंधित योजना, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 6 November 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 November 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। जरूरत से ज्यादा मधुर वाणी और शुभ चिंतकों से सावधान रहें। आज के दिन अधिक धन खर्च कर सकते हैं। कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च अधिक होंगे। निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान और योगासन पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होने की संभावना है। समय का पूरा आनंद उठाएं। पारिवारिक समस्याएं रह सकती हैं। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। अचानक से खर्चा बढ़ जाना आपकी आर्थिक स्तिथि डगमगा सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन फायदे वाला नहीं है। आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, जो पैसों को लेकर संभव है। ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण बनाएं। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी किसी जिद अथवा अहम की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। व्यर्थ की मौज मस्ती और संगति में समय नष्ट ना करें। खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी जिससे मनोबल बढ़ेगा। आज आपका मित्र आर्थिक रूप से आपकी मदद कर सकता है। कठिन समय में परिवार के लोगों से भी मदद प्राप्त होती हुई नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। शाम के समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर खाने पीने की योजना बना सकते हैं। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों से दूर रहें। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। गैस और अपचन की समस्या रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जीवन में बहुत कुछ बदलाव आयेगा। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। जरिये कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। आज दफ्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। ऐसी जानकारियों को उजागर बिल्कुल न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद लें और एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी प्रकार की बात में मन न लगने के कारण हर बात का तनाव आपके ऊपर बन सकता है। आज के दिन कम से कम जिम्मेदारियां लें। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप किसी पुराने कर्जे से भी मुक्त हो सकते हैं। बड़ों की सलाह सफलता की कुंजी साबित होगी। कमर से जुड़ा दर्द परेशान कर सकता है। छात्रों के लिए भविष्य के लिए नए द्वार खुलेंगे, जिससे उनके कार्य की सराहना भी मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी गलत आदतें आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। आज के दिन थोड़ा संभलकर रहें। किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको नुकसान पहुंच सकता है। अगर घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है तो आज उस योजना पर काम करने का उचित समय है। सामाजिक सम्मान भी बढ़ सकता है। संतानो की और से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक परोपकार का कार्य आप करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है। आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। सैलेरी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। कोई उपलब्धि हासिल होने के पश्चात लोग आपकी सराहना भी करेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। आज सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए संभव हो तो यात्रा न करें। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। सेहत पर ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 November 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button