राशिफल

राशिफल 11 अगस्त 2021 : आज धन की वृद्धि से काफी खुश दिख सकते हैं ये जातक, भगवान गणेश की कृपा से अनुकूल रहेगा इनका दिन, कॅरियर में भी मिल सकती है सफलता

Rashifal 11 August 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 11 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। विवाहित जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय इनकम की स्थिति मध्यम रहेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज युवाओं को कारोबार, नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहायता करेंगे। आज मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से फोन पर बात हो सकती है। स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। तनाव लेने से सिरदर्द, माइग्रेन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने कामों को पूरी निष्ठा से करें। बेहतरीन ग्रह गोचर बना हुआ है, आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज कई मित्र बन सकते है जो लाइफ में चल रही परेशानी को दूर कर सकते है। धार्मिक चीजों की तरफ मन आकर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत में कुछ नकारात्मक बातें घटने की वजह से आपके अंदर भी थोड़ी नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है। जिस व्यक्ति के प्रति आपको आकर्षण महसूस हो रहा था, वह थोड़ा कम हो सकता है। अपने भावी लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त और सुनियोजित ढंग से कार्य करें, निश्चित ही आपको उचित सफलता मिलेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान रखें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक साधनों में वृद्धि होगी परंतु किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें। खुद को आनंद देने वाली बातों में थोड़ा समय बिताएं। तला हुआ और मसालेदार खाना नजरअंदाज करें। अपनों का व्यवहार दुःखी कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप आज बहुत रचनात्मक रूप से प्रेरित होने जा रहे हैं। अगर आपका जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो आज आपकी मुस्कुराहट उनकी नाराजगी दूर करने के लिए सबसे सरल रास्ता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। धन सम्बन्धी लेन-देन में पर्याप्त सजगता रखें। आवारा पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करवाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyस्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी-किसी समय अनिर्णय की स्थिति होने से चिडचिड़ापन आ सकता है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है। आपको अपने लोगों के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त करने में कतराना नहीं चाहिए। कुछ नए संपर्क स्थापित होंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में आकर अपने कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें। प्रेमी/प्रेमिका के बीच किसी गलतफहमी के वजह से दूरियां आ सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम का दबाव रहेगा। रुकावटों का सामना भी करना पड़ सकता है। ये समय हिम्मत और हौसला बनाए रखने का है। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जितना वक्त आप शांति और आराम में बिताएंगे, उतनी आपकी उर्जा फिर से सकारात्मक बनी रहेगी। गणेश भगवान के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप बहुत मेहनत और ईमानदारी से काम कर रहे हैं, इसका परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए इस पर नजर जमाए रखें। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर व्यतीत करें। व्यायाम तथा प्राणायाम को भी समय दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी की बातों में आकर आप की कोई योजना गड़बड़ हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। घर में नवीन वाहन की भी खरीदारी संभव है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आप कोई बात मन में न रखें, बात कह देने से आपको ही फायदा होगा। कभी-कभी आलस के कारण आप काम को टालने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय आज आपको लेने पड़ सकते हैं। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। बदलते मौसम की वजह से इंफेक्शन जैसी दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज के दिन आपका विनम्र स्वभाव काफी सराहा जाएगा। कई लोग आपकी तारीफ कर सकते हैं। किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। पैसा उधार न दें। खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 11 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button