राशिफल

राशिफल 6 जून 2022 : भगवान शिव की कृपा से आज इन राशियों का जीवन होगा सुखमय, पारिवारिक कठिनाइयां होंगी दूर, लेकिन इनको सता सकती है करियर सम्बंधित चिंता

Rashifal 6 June 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 June 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रवेश न करने दें। कारोबार में अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अपने स्वास्थ्य या किसी चोट को लेकर सतर्कता बरतने की जरुरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। किसी विशिष्ट उपलब्धि के लिए की गई भागादौड़ी लाभ दे सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज खुद के लिए समय निकालने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप गैर जरूरी तनाव का शिकार भी हो सकते है। बहरहाल आज ज्यादा मीठा खाने से बचे और आज आपकी मुलाकात ऐसे लोगों से हो सकती है, जो मित्रता का दिखावा करते है। इसके साथ ही मन में आशा और निराशा के भाव चलते रहेंगे, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। इस समय में छोटी-छोटी अड़चनें आ सकती हैं। दोस्तों से निराशा मिल सकती है। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखें, समझदारी से काम करें। खानपान की वस्तुओं का कारोबार लाभ दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अब अगर हम इस राशि वालों की बात करे तो इनके साथ आज के दिन कई सुखद घटनाएं होंगी। जी हां आपको किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिल सकता है और कही से शुभ समाचार मिल सकता है, हालांकि घर परिवार के किसी सदस्य के साथ कहा सुनी हो सकती है, लेकिन आज के दिन किसी बात को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को किसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि उम्मीद से कम समय में काम पूरा होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जहाँ एक तरफ भाई बहन के साथ किसी बात को लेकर तनाव होने के आसार है, वही दूसरी तरफ घर का माहौल सामान्य बना रहेगा। इसके इलावा लव लाइफ में जो समस्या चल रही है, उसका समाधान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आत्म मनन और चिंतन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान दिखेगा। आज आपको जिस खुशियों और सुकून की तलाश थी, वह पूरी होगी। जिसकी वजह से मन खुश मिजाज रहेगा। किसी नए कार्य की रूपरेखा भी बन सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज अलर्ट रहने की जरूरत है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

समाज में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। घर में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। आप वाणी की मधुरता रखें। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता व क्षमता का भरपूर इस्तेमाल करें। नींद ठीक से न होने की वजह से दिनभर ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों का कोई बड़ा रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही आपको अपने कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है और धन संबंधी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जहाँ एक तरफ प्रियजनों का साथ मिलेगा, वही दूसरी तरफ प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। ऐसे में मन को संयमित रखे और बनावटी दोस्तों से दूर रहे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी नए निवेश में अपना पैसा ना लगाएं नुकसान हो सकता है। आप अपने हंसी मजाक और देखभाल के रवैये से लोगों को आकर्षित कर सकते हैं। कोई ऐसी घटना या समाचार मिल सकता है जिससे मन चिंतित हो। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मन प्रसन्न रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यर्थ की चिंताओं में मिले हुए अवसर को न गवाएं। जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है। कोई कार्य सिद्धि भी संभव है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए कुछ समय एकांत में बिताएं। किसी मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है। महंगी खरीदारी न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। उनसे खुलकर बात करें इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक नहीं है। लेकिन मन में खुशी बनाए रखने का प्रयास करें। व्यापार में नये प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्तता रहेगी। घरेलू खर्च की अधिकता रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज आपको दिन भर खुद को स्फूर्तिवान रखने के लिए प्रयास करना होगा। किसी छोटी-मोटी शारीरिक समस्या के कारण आप मानसिक रुप से दुखी और परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में ईगो संबंधित स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहरी लोगों को अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना करने दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 June 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button