राशिफल

राशिफल 15 अप्रैल 2021 : आज भगवान विष्णु करेंगे इन जातकों के व्यापार में इजाफा, किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए भी शुभ रहेगा आज का दिन

Rashifal 15 April 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कुछ लोग आपसे किसी काम में मदद मांग सकते हैं। आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे।  लाभदायक समझौते मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। स्वस्थ रहने के लिए संयमित दिनचर्या जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। बच्चों को समय दे। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो आज का समय आपके लिए अनुकूल है। आपको अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। बच्चों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ बहस या झगड़ा हो सकता है। किसी अनहोनी घटना का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरुरत है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआलस और मौजमस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें। कोई मनोवांछित काम पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। जिस अवसर का काफी दिनों से आपको इंतजार था वह आपको अचानक से प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में थोड़ी सावधानी बरतें। जोश में आकर कोई भी काम मत कीजिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कोई शुभ समाचार मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बना रहेगा।  खान-पान में संयम बरतना होगा अन्यथा सेहत से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका स्वभाव बहुत अच्छा रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। अपचन और गैस की समस्या रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपको जीवन में तनाव का सामना करना पड सकता है। धन सम्बंधित दुविधा से मुक्ति मिलेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। बच्चों का ध्यान रखें। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। काम से संबंधित प्रगति देखने के लिए अपने प्रयत्नों में ईमानदारी रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरते, हो सकता है आपका थोड़ा नुकसान भी हो। कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई या कैरियर से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी रिश्तेदार के साथ संबंधों में खटास की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार की जिम्मेदारियों को ठीक से ना निभाने के कारण कुछ लोगों की नाराजगी का सामना हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के बहकावे में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा। किसी मित्र को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज का दिन अति उत्तम रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।  कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button