राशिफल

राशिफल 31 जुलाई 2020 : आज इन राशियों के लिए रहेगा मुश्किलों भरा दिन, जबकि इनको मिलेगी ढेर सारी खुशियां

Rashifal 31 July 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। किसी काले कुत्ते को घी चुपड़ी रोटी खिलाएं घरेलू क्लेश खत्म होगा। आपको अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई नया वाहन खरीदने के आसार बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। परिवार में किसी भी तरह के तनाव से बचें। जहां तक हो सके बात से मामला सुलझाएँ। शिक्षा व विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अचानक से कोई काम बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के साथ तालमेल बना कर रखना होगा। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे न करें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। यदि कोई पहले से पीड़ा चली आ रही है तो उसके ठीक होने के पूरे अवसर बन रहे है। पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Santoshi Maa

जरुरतमंद को भोजन करायें, आपका दिन मंगलमय होगा। आज खट्टी चीज का सेवन न करें। माँ संतोषी की आप पर विशेष कृपा बन रही है। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कई मामलों में आज आप भावुक हो सकते हैं। जॉब बदलने के विचार भी आ सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी से विवाद न करें ये आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अगर बात परिवार की करें तो आपके पारीवारिक संबंधों में सुधार आने की संभावना है। आज आपके लिए यात्रा का योग भी बन सकता है लेकिन अगर जरुरी न हो तो इसे टालना बेहतर रहेगा। आज कोई रसदार मिठाई दान करें। पेट सम्बंधित बीमारी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : 

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। किसी बात का विरोध होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके विरोधी आचानक से आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु आप अपने सूझबूझ से इससे निकलने में सफल रहेंगे। आपके स्वभाव में भी गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा जो कि हानिकारक सिद्ध हो सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए अपने काम के मनचाहे परिणाम पाने का है। आपकी कोई बहुत पुरानी ख्वाहिश भी आज पूरी हो सकती है। आज आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी और भविष्य के लिए निवेश की भी योजना बना सकते हैं। शुभ फल के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। किसी अतिथि का आगमन संभव है। आनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। घर में कोई नई चीज ला सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सेहत अच्छी रहेगी। काम पर ध्यान देंगे जिसके अच्छे नतीजे हासिल होंगे। किसी को धन देने से भी बचें। लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। आज रिश्तों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button