राशिफल

मासिक राशिफल जून 2026 : इस महीने चमकेगा इन राशियों का भाग्य नौकरी, व्यापार, प्रेम और परिवार से जुड़े बड़े बदलावों का अच्छा संकेत, ये विशेष उपाय दूर करेंगे जीवन की बाधाएं

Masik Rashifal June 2026 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal June 2026

मासिक राशिफल जून 2026

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) , चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, :

सामान्य :
यह समय विद्यार्थियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है। पंचम भाव के स्वामी शुक्र का बृहस्पति के साथ दशम भाव में स्थित होना आपके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनाएगा। परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें।

कार्यक्षेत्र :
यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो फिलहाल जल्दबाज़ी से बचना बेहतर रहेगा। नया कार्य शुरू करने या वर्तमान व्यवसाय का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। बुद्धि और योजना से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं।

आर्थिक :
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या योजनाओं पर चर्चा करने के अवसर मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य : इस अवधि में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है। मौसम संबंधी परेशानी, हल्का बुखार या आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। नियमित दिनचर्या और पर्याप्त आराम लाभदायक रहेगा।

प्रेम व वैवाहिक :
प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। वहीं वैवाहिक जीवन में प्रेम, सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

पारिवारिक :
परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और परिवार के सदस्य एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध भी बेहतर होंगे।

उपाय :
प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

शुभ रंग : लाल, नीला
शुभ अंक : 2, 11

वृषभ राशि (Taurus) , , , , वा, वी, वू, वे, वो बो :

सामान्य : इस महीने कई ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव आपके जीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपकी कुंडली के सप्तम और तृतीय भाव सक्रिय रहेंगे, जिसके कारण जीवन में कभी खुशी तो कभी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कार्यक्षेत्र : व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में उम्मीद के अनुसार लाभ मिलने के संकेत हैं तथा कारोबार के विस्तार की योजनाएँ सफल हो सकती हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

आर्थिक : आर्थिक मामलों में यह महीना थोड़ा संतुलन बनाकर चलने का संकेत देता है। किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करना आवश्यक होगा, अन्यथा नुकसान की संभावना बन सकती है। महीने के दूसरे भाग में खर्च बढ़ सकते हैं और आय में हल्की कमी महसूस हो सकती है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति इस माह विशेष सावधानी रखें। पेट, गैस, अपच या पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खानपान में लापरवाही न करें और नियमित दिनचर्या अपनाएं, ताकि स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य से अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि शादीशुदा लोगों को रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। महीने के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम बनाए रखें।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। परिवार के सदस्यों के बीच विश्वास की कमी या छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं। शांत स्वभाव और समझदारी से रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा।

उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग : भूरा, केसरीया
शुभ अंक : 3, 7

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, , , , के, को, :

सामान्यदशम भाव के स्वामी शनि के अपनी स्वराशि के होने से आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। विद्यार्थियों के लिए भी कामयाबी का संकेत है क्योंकि बृहस्पति की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि रहेगी।

कार्यक्षेत्र : गौरतलब है कि आपको काम को करने में ज्यादा समय लग सकता है, जिसका असर आपकी परफॉरमेंस पर पड़ेगा। जी हां भविष्य की चिंताओं के कारण इस महीने में काम में आपका मन कम ही लगेगा, इसलिए अगर हो सके तो काम को लेकर जरा गंभीर रहे।

आर्थिक : इस माह आपका आर्थिक पक्ष कुल मिलाकर ठीक रहेगा। आय के नियमित स्रोतों से आय अच्छी आय होगी, साथ आमदनी के कुछ नए स्रोत भी निर्मित हो सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की प्रबल संभावना है।

स्वास्थ्य : इस महीने आपके स्वास्थ्य में कई उतार चढ़ाव आ सकते है और आपको रक्त संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपने ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा चेक करवाते रहे।

प्रेम व वैवाहिक : आपको जान कर खुशी होगी कि आपके प्रेम जीवन में काफी समय से जो तनाव चल रहा था, वह अब खत्म हो जायेगा, यानि ये महीना प्रेम के मामले में आपके पक्ष में रहेगा। वही जो शादीशुदा लोग है, वे न केवल अपने पार्टनर से बल्कि अपने पार्टनर के परिवार वालों के साथ भी अच्छा व्यव्हार करेंगे।

पारिवारिक : बता दे कि पारिवारिक जीवन भी इस महीने काफी अच्छा रहेगा और अपने माता पिता के साथ आपके संबंधों में काफी सुधार होगा। जिसके चलते आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में चल रहे अनेक विवाद दूर होंगे। परिवार के सदस्यों में समझौता होने की पूरी स्थिति बनेगी।

उपाय भगवान शिव की विधिवत रूप से पूजा उपासना करनी चाहिए और अगर संभव हो सके तो रुद्राभिषेक का पाठ भी जरूर करे।

शुभ रंग :  हल्का पीला, मैरून।
शुभ अंक : 3, 8

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Lord Shivसामान्यकारोबारी जातकों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रथम भाव में बुध के वक्री होने से महीने की शुरुआत में सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

कार्यक्षेत्र : करियर के क्षेत्र में इस महीने आपको शुभ फल मिलने की पूरी उम्मीद है। जिन सपनों को पूरा करने के लिये आप मेहनत कर रहे थे वो इस माह पूरे हो सकते हैं।बेहतर होगा कि इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें।

आर्थिक :  आपको आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है। कोई बेकार का खर्च हो सकता है। कोई ऐसा सामान खरीद सकते हैं, जो अनुपयोगी साबित होगा। इस माह में आपको पैसे के लेन-देन के मामले में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य : आपको इस समय में लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। यह स्थिति किसी गंभीर रोग के शुरू होने का संकेत दे रही है। इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।

प्रेम  वैवाहिक : यदि आपके प्रेम संबंधों की बात की जाए तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी और आप अपने प्रियतम से खूब बातें कर रहे होंगे। दांपत्य जीवन में ना चाहते हुए भी थोड़ी सी असंतुष्टि और अशांति बनी रह सकती है।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह महीना उतना अनुकूल नहीं रहेगा जितनी आपको उम्मीद थी। परिवार में तनातनी रहने की आशंका है, जिससे आपका चित्त अप्रसन्न और अशांत रहेगा। धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन वट वृक्ष की जड़ में पानी डालें।

शुभ रंग : लाल, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 1, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : कुछ ग्रहों का आठवां भाव अनिश्चितता का भाव है इसलिए इससे कुछ अच्छे और कुछ बुरे, दोनों तरह के परिणाम आपको इस महीने प्राप्त हो सकते हैं।

कार्यक्षेत्र : यदि आपके करियर की बात की जाए तो कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ अधिक रहेंगी। आपको अपने आलस्य को त्याग कर प्रयासों को बढाना चाहिए ताकि आपको अच्छा मुनाफा मिल सके। करियर के क्षेत्र में आपको बहुत सोच समझकर चलने की जरुरत है।

आर्थिक : आर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अपने भाई बहनों के साथ धन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आप बहस कर सकते हैं।

स्वास्थ्य :  स्वास्थ्य की बात करें तो इस महीने आपके स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। कुछ लोगों को फैटी लीवर तथा पेट में दर्द की समस्या हो सकती है इससे बचने के लिए विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान दें और व्यायाम करें।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंधों के लिये अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातकों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं क्योंकि इस माह आपके जीवनसाथी की तबियत नासाज रहेगी।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो उस मामले में भी आपका महीना सामान्य रहने वाला है। आप अपनी माता जी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

उपाय : प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग : गुलाबी, नीला।
शुभ अंक : 6, 9

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, , , , पे, पो :

सामान्य : इस माह शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्ठम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। पंचम भाव से हम विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय की उम्मीद करते हैं।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ रही थी तो इस महीने वह दूर हो सकती हैं। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में कोई नया असाइनमेंट मिल सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। यदि आपने कोई व्यापार शुरु किया है और उसमें मुनाफा नहीं हो रहा है तो आप किसी अनुभवी व्यक्ति के इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। उनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पित्त की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपको बुखार और टायफाइड जैसे समस्या भी घेर सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने आपको प्रेम जीवन में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सोच विचार करना चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के साथ कई पार्टियों में शिरकत कर सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।  इस दौरान आपका दांपत्य जीवन काफी बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे।

उपाय : बृहस्पतिवार के दिन पके केले विष्णु जी के मंदिर में अर्पित करें।।

शुभ रंग : जामुनी, लाल।
शुभ अंक : 4, 7

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्यघर परिवार का माहौल इस समय परेशान कर सकता है। सूर्य के साथ प्रथम भाव में राहु से युति होने पर पिता के साथ कहासुनी हो सकती है। प्रेम के क्षेत्र में अच्छा समय होगा। पंचम भाव के स्वामी सूर्य के प्रथम भाव में होने से लवमेट के जीवन में उल्लास और खुशियां नजर आएंगी।

कार्यक्षेत्र : यह समय काफी शुभ रहने की उम्मीद है। आपका छठा घर स्वामी मंगल राहु के साथ बारहवें घर में है। यह आपको अपने प्रयासों में कड़ी मेहनत करने के लिए गतिशीलता और ताकत देगा जो आपको लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा।

आर्थिक : इस महीने में थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक पेशेवरों को इस अवधि के दौरान कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : महीना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको कोई एलर्जी या त्वचा से जुड़ी समस्या भी परेशान कर सकती है। अत्यधिक तनाव की वजह से आपकी नींद पर इसका असर पड़ सकता है।

प्रेम  वैवाहिक : इस राशि के सिंगल जातक इस समय के दौरान नए लोगों से मिलेंगे और अपने जीवन में किसी खास इंसान की दस्तक महसूस करेंगे। विवाहित जातकों के लिए यह समय थोड़ा नरम है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे उसे कुछ कष्ट सहना पड़ सकता है।

पारिवारिकपारिवारिक : आपका अपने परिवार के साथ संबंध कुछ ज्यादा खास अच्छा नहीं रहने की आशंका है। आप इस दौरान कुछ संकट का सामना भी कर सकते हैं। इसलिए थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। परिवार के दूसरे बुजुर्गों से भी बातचीत में आपको सावधानी रखनी होगी। इस वक्त आप अपने विचार और अपनी बात से परिवार के कई लोगों को नाराज कर सकते हैं।

उपायदुर्गा चालीसा का निरंतर पाठ करें।

शुभ रंग : हल्का हरा, काला।
शुभ अंक :  5, 11

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrologyसामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। व्यापार और स्वरोजगार में भी अच्छे लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो वह आपको अच्छा फायदा दे सकता है। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए थोड़ा हल्का साबित होगा। छायाग्रह राहु दूसरे भाव में हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। मुंह में छालों की तकलीफ से गुजर सकते हैं। आंखों में भी कोई समस्या हो सकती है।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेमी जोड़ो का आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्ते में गहराई आएगी। प्रियतम से विवाह के योग भी बन रहे हैं। इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ सकती है और सफलता मिलने की भी संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि शादीशुदा लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है।

पारिवारिक : यह समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद कहा जा सकता है। परिजनों में तालमेल बढ़िया रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहने की संभावना है।

उपाय : शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें।

शुभ रंग : गहरा हरा, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 8

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य : अगर इस राशि वालों की बात करे तो इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य के गोचर के चलते आपके पंचम, षष्टम और दशम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। बता दे कि पंचम भाव विद्या और प्रेम जीवन के सुखमय को दर्शाता है।

कार्यक्षेत्र : अगर हम कार्यक्षेत्र की बात करे तो आपको अपने कार्य में जो मुश्किलें आ रही थी, वो इस महीने दूर हो सकती है। इसके साथ ही इस महीने आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इसके इलावा अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है और आपको उसमें लाभ नहीं हो पा रहा है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर ले। जी हां ऐसे में उस व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी।

आर्थिक : महीने की शुरुआत में द्वितीय भाव के स्वामी शुक्र बारहवें भाव में रहेंगे। इसकी वजह से आपका खर्च बढ़ेगा और जमा किया हुआ पैसा फिजूल में खर्च होता नजर आएगा। परंतु माह के उत्तरार्ध में धन की आमदनी बढ़ती नजर आएगी। कारोबार और व्यापार में धीरे धीरे विकास होगा और इसके साथ ही धन का आगमन होगा।

स्वास्थ्य : वही अगर स्वास्थ्य की बात करे तो इस महीने आपको पित्त की समस्या हो सकती है और बुखार तथा टायफाइड जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए अपना ध्यान जरूर रखे।

प्रेम व वैवाहिक : बता दे कि इस महीने प्रेम जीवन को लेकर जो भी फैसला करे, सोच समझ कर ही ले। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस महीने आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

पारिवारिक : इस महीने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को समझते हुए आप घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्चें भी करेंगे। जिससे पारिवारिक माहौल काफी शांतिपूर्ण रहेगा।

उपाय : आपको श्री शनि देव जी के बीज मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनेश्चराय नमः” का नियमित रूप से जाप करना चाहिए।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अधिक काम होने के कारण आपको थकान हो सकती है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आपको भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

प्रेम व वैवाहिक : इस महीने किसी बात को लेकर आपका आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच कुछ तनाव भी हो सकता है। वही अगर विवाहित लोगों की बात करे तो आपका जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा मांग सकता है, जिसे आप देने में शायद सक्षम न हो।

पारिवारिक : बता दे कि परिवार का माहौल काफी अस्त व्यस्त सा रहेगा, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे, क्यूकि इससे आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

उपाय : इस महीने किसी गरीब को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली के तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे।

स्वास्थ्य : इस महीने आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको विशेष रूप से रक्त संबंधित समस्याओं से बच कर रहना होगा। अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

मीन राशि (Pisces) दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसामान्य : इस माह चार ग्रहों शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य का गोचर होना है। इन गोचरों के चलते आपके सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे। शुक्र का गोचर इस माह आपके सप्तम भाव में, मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में, बुध और सूर्य का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा।

कार्यक्षेत्र : इस माह ग्रह नक्षत्र ऐसा योग बना रहे हैं कि नौकरी में आपका ट्रांसफर कहीं हो सकता है। आपको नौकरी से संबंधित अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्य : सेहत की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको थोड़ा सावधानी के साथ चलना होगा। इस राशि के कुछ जातकों को इस महीने घुटनों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

प्रेम व वैवाहिक : यह माह प्रेम संबंध के लिए सामान्य रहेगा। किंतु अचानक से रिलेशनशिप में बाधा आ सकती है। अपने पार्टनर साथ बेवजह की बहस बाजी से बचें। साथ ही लव पार्टनर की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। वही शादीशुदा जातकों का सवाल है तो उनके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन की बात करें तो यह महीना आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी करने वाला है। ससुराल पक्ष और आपके परिजनों के बीच मिलना होगा। दोनों परिवार के बीच आत्मीयता बढ़ेगी। इस माह आप अपने परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

उपाय : किसी गरीब को भोजन कराएं और गर्म वस्त्र दान दें।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal June 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : मथुरा में बांके बिहारी के मंदिर तो सब जाते हैं, कभी 5000 साल पुराने केशव देव मंदिर गए हैं..? भगवान कृष्ण के प्रपौत्र ने कराया था निर्माण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button