राशिफल

राशिफल 5 फरवरी 2022 : आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा उतार-चढ़ाव, भगवान शनि की रहेगी विपरीत दृष्टि, लेकिन ये रहेंगे घरेलू सुख से परिपूर्ण

Rashifal 5 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

टारगेट बदलता हुआ नजर आएगा, इस कारण आपको योजना में भी बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि काम करते समय किसी भी तरह की लापरवाही न बरते और किसी के व्यव्हार से आपके स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा इसलिए आप सोच-समझकर बोलें। थोक कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल रहा है, शुभ कार्यों पर धन खर्च होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह का प्रस्ताव रखने का अनुकूल समय है। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन के आरम्भ से ही व्यस्तता की अधिकता रह सकती है। महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में अधिक मन लगेगा। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। नकारात्मकता को दूर करने के लिए किसी व्यक्ति के साथ चर्चा करनी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन व्यस्त होने के बावजूद आपको संभलकर कार्य करना होगा। किसी भी तरह का मौका न जाने दें। गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। बुरी संगति से हानि पहुंच सकती है। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। पुरातत्व और पर्यटन से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। कारोबार और नौकरी में वरिष्ठों से सलाह लेना सबसे अच्छा होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नौकरी में थोड़ी समस्या आ सकती है, पर शीघ्र ही निदान हो जाएगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। मन में बिठाई हुई सारी घबराहट को हटाकर अपनों के करीब आना होगा। अपने अधीनस्थों से बराबर सलाह कर काम करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह लेंगे, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। पुराने मित्र के साथ हुई मुलाकात फिर से नए वाद-विवाद उत्पन्न कर सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धर्म-कर्म में सक्रियता बढ़ सकती है। मित्र वर्ग सुख दे सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों के नजदीकी संबंधों में कई परिवर्तन आ सकते है, जिसके कारण आप परेशान भी हो सकते है। इसलिए अगर हो सके तो थोड़ी देर मेडिटेशन जरूर करे, इससे आपके मन और दिमाग को शांति मिलेगी। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने विरोधियों पर विजय से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ समय है, क्यूकि इन्हे अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। इसके इलावा आपको किसी खास काम के लिए कही बाहर जाना पड़ सकता है, तो सेहत को लेकर सावधान रहे और ठंडी चीजों से बचे। इसके साथ ही आपको सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का आमंत्रण मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद नहीं करेंगे। ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। फिजूलखर्ची से बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनर से कुछ बातें स्पष्ट रूप से बोली जाने की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है। मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ग्रह स्थिति आपके लिए पूर्णता अनुकूल रहेगी। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि आरामदायक तथा सुखदायक रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोगों की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे। आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। अपने राज दूसरे को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। शाम के वक्‍त स्‍वादिष्‍ट भोजन की प्राप्ति होगी। बहन पक्ष का विशेष सहयोग मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उप्युक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पैसों से संबंधित लेनदेन की वजह से रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव बनता हुआ नजर आएगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button